Breaking News

Darbhanga 06 अप्रैल (गुरुवार) को रामनगर आई.टी.आई. में किया जायेगा जॉब कैंप का आयोजन

06 अप्रैल (गुरुवार) को रामनगर आई.टी.आई. में किया जायेगा जॉब कैंप का आयोजन


दरभंगा  सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में रामनगर आई.टी.आई., लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से BALAJI MANPOWER RECRUITMENT Pvt. Ltd. द्वारा 06 अप्रैल 2023 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 04:00 बजे अपराह्न तक जॉब कैंप का आयोजन किया जाना है।
उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा कुल – 200 रिक्तियाँ पर साक्षात्कार के बाद *महिला/पुरूष* अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।
उन्होंने बताया कि BALAJI MANPOWER RECRUITMENT Pvt. Ltd. द्वारा शैक्षणिक योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों के लिए 15,000 से 16,000 (बारह घंटे के लिए सभी कटौती के उपरान्त) प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य लाभ दिया जाएगा, जिसमें 10वीं, 12वीं एवं आई.टी.आई आदि उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष निर्धारित है। उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को *अहमदाबाद, गुजरात* में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थी उक्त जॉब कैम्प अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।  इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …