भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने कई पदाधिकारी सदस्य को संगठन से किया निष्कासित

दरभंगा! भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ एवं जिला सचिव को संगठन से किया गया निष्कासित। दरभंगा जिला अध्यक्ष प्रिंस परवेज ने लेटर जारी करते हुए जानकारी दिए की संगठन के प्रति शिशिलता एवं संगठन की बैठक एवं कार्यक्रम में अनुपस्थिति को देखते हुए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया परंतु इन सभी पदाधिकारी एवं सदस्य द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। इसको देखते हुए भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार गुड़िया देवी जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ दरभंगा, शमशे आलम खान जिला सचिव दरभंगा ,सदस्य राजकुमार ,चंदन कुमार गुप्ता को मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती है और संगठन से निष्कासित किया जाता है। साथ साथ सभी को निर्देश दिया गया है कि संगठन के संबंधित परिचय पत्र 5 दिनों के अंदर जिला कार्यालय को समर्पित कर दें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal