11 से 14 अप्रैल तक सद्भावना एकजुटता जनसंवाद अभियान का भाकपा माले, दरभंगा ने लिया निर्णय

दरभंगा। भाकपा माले जिला कार्यालय (पंडासराय) पर राज्य भर की राजनीतिक-सामाजिक परिस्थितियों पर केंद्रित एक आवश्यक बैठक माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, वरिष्ठ नेता आर.के.सहनी की उपस्थिति में हुई।
बैठक की शुरुआत में टाडा जैसे काले कानून द्वारा शहीद हुए माले नेता माधव चौधरी को श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में पार्टी केंद्रीय कमिटी का संकल्प पत्र एवं सर्कुलर का पाठ समीर द्वारा किया गया।
बैठक ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि भाजपा-आरएसएस प्रायोजित नफरत,विभाजन,धार्मिक उन्माद एवं साम्प्रदायिक दंगे सहित तमाम तरह के सामाजिक-राजनीतिक वैमनस्य के प्रतिरोध में 11-14 अप्रैल तक ‘सद्भावना-एकजुटता जनसंवाद’ अभियान शुरू किया जाएगा।
इसके साथ ही, 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के अवसर पर भीम आर्मी के साथ मिलकर माले के छात्र-युवा,शिक्षक जनसंगठनों तथा जन संस्कृति मंच के
द्वारा संयुक्तरूप से शहर भर में ‘लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ मार्च’ करेगी एवं 15 अप्रैल को ‘भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ कन्वेंशन’ करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वरिष्ठ माले नेता गंगा मंडल, भूषण मंडल, अवधेश सिंह, जनसंस्कृति मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुरेंद्र सुमन, नंदन कुमार सिंह, साधना शर्मा, उमेश प्रसाद शाह, कामेश्वर पासवान, रंजन सिंह, प्रिंस कुमार, मयंक कुमार, समीर आदि उपस्थित रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal