बिहार प्रदेश जनता दल यू के द्वारा आयोजित राष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप स्मृति के अवसर पर

राष्ट्र स्वाभिमान दिवस का समारोह दिनांक 20 जनवरी 2020 को मिलर हाई स्कूल वीर चंद पटेल पटना में किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस को सफल बनाने के लिए संपर्क अभियान कार्यक्रम के संयोजक संजय सिंह पूर्व विधान पार्षद एवं जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता के नेतृत्व में पूरे बिहार में दौरा कार्यक्रम किया जा रहा है। दरभंगा जिला के संयोजक प्रदेश छात्र जदयू उपाध्यक्ष शंकर सिंह ने जिले में कई प्रखंडों और गांवों का संपर्क अभियान का एक समीक्षा बैठक विश्वविद्यालय प्रांगण में आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता बिहार प्रदेश जनता दल यू शिक्षा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह ने की। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए डॉ अशोक सिंह ने कहाराष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप स्मृति के अवसर पर राष्ट्र स्वाभिमान दिवस का आयोजन बिहार के लिए गौरव की बात है महाना प्रताप 22 साल तक पहाड़पुर घास की रोटी खाकर राष्ट्रधर्म राष्ट्रीयता का जो संदेश देश और दुनिया को दिया है वह हमेशा याद किया जाता है यही कारण है कि दूसरे देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शासन अध्यक्ष भारत की धरती पर आते हैं चित्तौड़गढ़ की मिट्टी बड़ी श्रद्धा से अपने देश ले जाते हैं ताकि राष्ट्र धर्म का संदेश दुनिया को दे सके। इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से हल्दीघाटी के युद्ध के बारे में महाराणा प्रताप की वीरता के लिए दुनिया को प्रेरणा दी! बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड द्वाराराष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप के स्मृति में राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस मनाया जाना इस देश के लिए सबसे बड़ा संदेश होगा।
दरभंगा जिला राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के संयोजक शंकर कुमार सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों गांव मेंअपने तैयारी समिति के सदस्यों के साथ दौरा कर बताया कि दौरा के क्रम में राष्ट्र रत्ने महाराणा प्रताप के प्रति जो आदर और समर्पण देखने से लगता है की सभी जाति मजहब के हजारों युवाओं ने पटना जाने की तैयारी में जुट गए हैं। शंकर सिंह ने कहा मिलर हाई स्कूल के प्रांगण में दरभंगा से सबसे बड़ी भागीदारी होगी।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे शहर और गांव तक पोस्टर के द्वारा जनसंपर्क अभियान किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश युवा जदयू के संगठन महासचिव राजेश्वर राणा युवा जदयू के नगर अध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह ऋषभ सिंह रोशन कुमार सिंह राजेश कुमार सिंह संजीव कुमार मिश्रा दीपक कुमार सिंह राहुल कुमार सिंह प्रकाश कुमार सिंह प्रभात कुमार सिंह रमन सिंह सहित दर्जनों महाराणा प्रताप स्मृति दिवस आयोजन समिति कार्यकर्ता मौजूद थे और सभी ने बारी-बारी से अपनी बातों को रखा और अधिक से अधिक संख्या में 20 जनवरी को उपस्थित होकर के स्वाभिमान दिवस को सफल बनाने का संकल्प लिया