पीजी के छात्रों के लिए सीएम साइंस कॉलेज में इंडक्शन प्रोग्राम 12 को

सीएम साइंस कॉलेज में पीजी पाठ्यक्रम में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को विभागाध्यक्षों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने बताया कि महाविद्यालय के परीक्षा भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पीजी पाठ्यक्रम में नामांकित छात्रों के अतिरिक्त इस पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए प्रतीक्षारत छात्र-छात्राएं भी भाग ले सकेंगे। बैठक में डॉ अभय सिंह, डॉ बीडी त्रिपाठी, डॉ सुजीत कुमार चौधरी, डॉ खालिद अनवर, डॉ अजय कुमार ठाकुर, कृष्ण कुमार चौधरी, शिवशंकर झा, जयचंद्र झा, प्रवीण कुमार झा एवं चेतकर झा उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal