Breaking News

सीतामढ़ी जिला मे बच्चों के शिक्षा और सुरक्षा की दृष्टि से बन रहा है यह गांव आदर्श , एसपी ने गांव के बच्चों से मुलाकात कर बढ़ाया मनोबल

सीतामढ़ी जिला मे बच्चों के शिक्षा और सुरक्षा की दृष्टि से बन रहा है यह गांव आदर्श , एसपी ने गांव के बच्चों से मुलाकात कर बढ़ाया मनोबल


बाल विवाह, बाल तस्करी व बाल श्रम जैसी कुरीतियों का अंत एवं शिक्षा का अलख जगाने को लेकर सीतामढ़ी जिला के बथनाहा प्रखंड अंतर्गत किशनपुर गाँव मे बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा गठित बाल समिति के सदस्य अपनी पहल से इन दिनों चर्चा मे है . बाल समिति में गांव के 12 बच्चो की एक टीम है जो निरंतर गांव में बाल अधिकार के प्रति अपने सहपाठियों एवं ग्रामीणों को अपने पढ़ाई के साथ साथ जागरूक करती है , गाँव मे निरंतर किए जा रहे अनूठी पहल की सराहना भी हो रही है इसी कड़ी में सीतामढ़ी जिला के एसपी मनोज कुमार तिवारी से बाल समिति के बच्चों से मुलाकात की इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक सह नोडल विशेष किशोर पुलिस इकाई राकेश रंजन, प्रशिक्षु आईपीएस दीक्षा भी बाल समिति से रूबरू हुए पुलिस अधीक्षक ने बच्चों की पहल की प्रशंसा एवं बच्चों से बात कर उनके मनोबल को बढ़ाया, बाल समिति के बच्चे भी पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर काफी खुश और अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे थे बच्चों ने पुलिस अधीक्षक को बाल श्रम उन्मूलन से संबंधित चित्र भेंट की. जिसके उपरांत डीएसपी राकेश रंजन अपने कार्यालय कक्ष में बच्चों के साथ बाल अधिकार बच्चों के शिक्षा और सुरक्षा को लेकर संवाद किया. विदित हो की गाँव के तीन बच्चों को बालश्रम से मुक्त करवाया गया था जिसके उपरांत बाल सुरक्षा के दृष्टि से आदर्श गांव बनाने के उद्देश्य से बचपन बचाओ आंदोलन , जिला प्रशासन के साथ मिलकर अनूठी पहल कर रही है.

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …