Breaking News

विद्यालयों का संचालन समय में हुआ परिवर्तन 

विद्यालयों का संचालन समय में हुआ परिवर्तन

दरभंगा – जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा समर बहादुर सिंह द्वारा पत्र जारी कर बताया कि पूर्व में सभी प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का संचालन ग्रीष्म अवकाश के पूर्व तक पूर्वाह्न 6:00 से 11:00 तक करने का आदेश दिया गया था।
उन्होंने कहा कि पुनः जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के आदेश के आलोक में उक्त समय में संशोधन करते हुए विद्यालय का संचालन पूर्वाह्न 6:30 बजे से 11:30 बजे तक करने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से जिले के सभी निजी विद्यालयों में भी लागू  होगा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …