छातापुर मुखिया के द्वारा आयोजित किया गया इफ्तार पार्टी, त्रिवेणीगंज एसडीएम एसडीपीओ समेत अन्य पदाधिकारी व समाज के लोग हुए शामिल

माहे रमजान के मौके पर दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन अपने मुकाम पर है। अब ईद पर्व के लिए चांद के दिदार का इंतजार है। इस बीच मंगलवार की संध्या को छातापुर मुख्यालय पंचायत की मुखिया बीवी साजदा खातुन के पति मकसूद मसन के द्वारा दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में सैकडों रोजेदार शामिल हुए और लजीज व्ययंजनों का लुत्फ उठाया। जिसमे त्रिवेणीगंज एसडीएम शम्भू नाथ एसडीपीओ त्रिवेणीगंज बिपिन कुमार सहित प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारियों ने मुख्य रूप से शिरकत किए। इफ्तार में शामिल दोनों समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारा व समाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इस मौके पर एसडीपीओ बिपिन कुमार सहित बीडीओ रीतेश कुमार सिंह, सीओ उपेंद्र कुमार, मनरेगा पीओ कौशल राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर भगत आदि ने दावत ए इफ्तार में बुलाने के लिए मुखिया पति श्री मसन के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं माहे रमजान तथा आगामी ईद पर्व की मुबारकबाद दी। कहा कि समाजिक सौहार्द व आपसी मिल्लत के लिए छातापुर का इतिहास गौरवशाली रहा है। यह सद्भाव सदियों तक बना रहे उपर वाले से यही कामना करते हैं। उन्होंने रमजान में इफ्तार पार्टी का आयोजन को सराहनीय कार्य बताया है। बताया की इससे आपसी भाईचारा में प्रगाढ़ता बढ़ता है। वहीं मुखिया पति मसन ने आयोजित इफ्तार पार्टी में आने को लेकर अधिकारी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सभी आगंतुकों को शुक्रिया कहा। बताया कि समाज में लोगों के बीच भाईचारगी व अमन चैन यूं ही बना रहे यही दुआ करते हैं। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर भगत, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील प्रसाद कर्ण, डा. बिपिन कुमार, पंकज भगत, अबूजर गफ्फारी, उपमुखिया संजीव कुमार सहनी, मो. नवीन, मो. असगर, बेचन; मो हारूण, अनिल भगत, मो. आजाद, सनोज यादव, मो. समीद, मो. हीरा, शिवजी साह, मो. रकीब उर्फ पिंकु, मो स्मीद मुख्य रूप से शामिल हुए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal