Breaking News

अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर आग से बचाव हेतु दी गई विशेष जानकारी @ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर आग से बचाव हेतु दी गई विशेष जानकारी

दरभंगा  – अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर  दरभंगा जिला अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया, दोनार के अंबे फूड्स प्रोडक्ट्स एवं यूनिकॉर्न स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड में जिला अग्निशमन पदाधिकारी तथा श्रम संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में नियोजकों, प्रबंधकों एवं वहां के कार्यरत सभी कामगारों को जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री अनिरूद्ध प्रसाद के द्वारा कारखाने में आग लगने के कारणों तथा उससे बचाव के बारे में जानकारी दिया गया एवं प्रोटेवल अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की जानकारी, Evacuation Plan एवं कारखाने में आग से बचाव संबंधित पैंफलेट / पोस्टर वितरित किया गया।
साथ ही साथ जिला अग्निशमन पदाधिकारी, दरभंगा अनिरूद्ध प्रसाद एवं अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी, दरभंगा,  शशि भूषण सिंह द्वारा कारखाने का अग्नि अंकक्षेण किया गया।
श्रम अधीक्षक दरभंगा,  राकेश रंजन के द्वारा हीट स्ट्रोक और लू से बचाव लू हेतु आपदा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश का विस्तार से जानकारी दी गयी तथा सभी असंगठित कामगारों को ई-श्रम पोर्टल पर अपना निबंधन कराने हेतु अनुरोध किया गया एवं श्रम विभाग के द्वारा निर्गत गाइडलाइन्स के बारे में अवगत कराया गया।
अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी बिरौल दिलीप सिंह के द्वारा हिन्दुस्तान बेकरी, सुपौल बाजार एवं अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी बेनीपुर धर्मदेव सिंह के द्वारा भवानी हीरो ऐजेन्सी एवं राकेश वस्त्रालय में प्रबंधक एवं श्रमिकों के बीच आग से बचाव हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम एवं अग्नि अंकेक्षण किया गया।

 

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में हुई जनता दरबार,कई मामलों का किया त्वरित समाधान  • 42 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित,कई मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के दिए निर्देश 

🔊 Listen to this • डीएम की अध्यक्षता में हुई जनता दरबार,कई मामलों का किया …