Breaking News

26 अप्रैल संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जायेगा जॉब कैंप का आयोजन

26 अप्रैल (बुधवार) को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जायेगा जॉब कैंप का आयोजन

दरभंगा  सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया है कि रामनगर आई.टी.आई. के निकट अवस्थित संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से *वेलस्पून इण्डिया लिमिटेड कम्पनी* द्वारा 26 अप्रैल 2023 (बुधवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे अपराह्न से 03:00 बजे तक जॉब कैंप का आयोजन किया जाना है।
उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा कुल – 50 रिक्तियाँ पर साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि *वेलस्पून इण्डिया लिमिटेड कम्पनी* द्वारा टेक्सटाइल सेक्टर में *टेक्सटाइल मशीन ऑपरेटर, ट्रेनी फिटर/इलेक्ट्रीशियन*पद के लिए प्रशिक्षण के दौरान प्रथम 03 महीने 9,283/-रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य भत्ता दिया जाएगा, जिसमें आठवीं, दसवीं, बारहवीं एवं आई.टी.आई. (Any Trade) अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष निर्धारित है।
उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को *गुजरात* में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थी उक्त जॉब कैम्प अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।  इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

 

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में हुई जनता दरबार,कई मामलों का किया त्वरित समाधान  • 42 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित,कई मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के दिए निर्देश 

🔊 Listen to this • डीएम की अध्यक्षता में हुई जनता दरबार,कई मामलों का किया …