Breaking News

शहाबुद्दीन की शहादत को बिहार की जनता कभी नहीं भूलेगी: नजरे आलम

डाॅक्टर शहाबुद्दीन की शहादत को बिहार की जनता कभी नहीं भूलेगी: नजरे आलम

शहाब के मिशन को लेकर जनता के बीच जायेंगे, नया बिहार बनायेंगे: अजमतुल्लाह/नूर आलम

बिहार की जनता के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे शहाब: मौलाना समीउल्लाह/अशरफ

सिवान के टाउन हॉल में शहाब समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब, पेश की खिराज-ए-अकीदत

दरभंगा- बिहार के सिवान शहर स्थित टाउन हॉल में ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर सीवान के पूर्व सांसद डॉ0 मुहम्मद शहाबुद्दीन को उनकी दूसरी श्रद्धांजलि सभा में खिराज-ए-अकीदत पेश की। श्रद्धांजलि सभा में मुस्लिम बेदारी कारवाँ के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अज़मतुल्लाह अबू सईद, मास्टर मोहम्मद नूर आलम, मौलाना समीउल्लाह नदवी और दरभंगा जिला अध्यक्ष अशरफ अहमद ने भी भाग लिया और मरहूम के लिए दुआ ए मगफिरत की। श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर टाउन हॉल में देखते ही देखते शहाबुद्दीन समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभों ने डाक्टर शहाबुद्दीन को न सिर्फ शहीद बताया बल्कि कहा के हमें फख्र है के हम भारत के नम्बर वन विकास पुरुष सांसद के समर्थक हैं। लोगों ने बताया के डाक्टर शहाबुद्दीन हम सभों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। टाउन हॉल की भीड़ ने ये साबित कर दिया के शहाबुद्दीन बिहार की राजनीति में पहले तो फैक्टर थे ही उनके गुजर जाने के बाद भी बहुत बड़ा फैक्टर है। यही कारण है के खुदको सेक्युलर और ए टू जेड बताने वाली पार्टी की परेशानी बढी हुई। बढ़ना भी स्वभाविक है क्योंकि जिस समुदाय से शहाबुद्दीन आते थे उसका थौक वोट लेकर सत्ता की मलाई भी उसी पार्टी ने खाई है। शहाबुद्दीन की मृत्यू के बाद जिस तरह से एक खास पार्टी और उसके नेताओं ने शहाबुद्दीन के परिवार और मुस्लिम समुदाय से दूरी बना ली है और एम-वाई की जगह ए-टू-जेड का माला जपने लगी है उसका सीधा नुकसान भी तो उसी पार्टी को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम ने कहा के डाक्टर शहाबुद्दीन की शहादत को बिहार की जनता कभी नहीं भूलेगी। आज भी लाखों करोड़ों चाहने वाले डाक्टर शहाबुद्दीन के परिवार के साथ खड़े हैं और समय पर छल करने वाली पार्टी को मूंह तोड़ जवाब भी देंगे। वहीं कारवां के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अज़मतुल्लाह अबुसईद और नूर आलम ने कहा कि डाक्टर साहब के मिशन को लेकर हमलोग जनता के बीच जायेंगे और नया बिहार बनायेंगे। मौलाना समीउल्लाह नदवी और अशरफ अहमद ने भी मिडिया से बात करते हुए कहा कि डाक्टर शहाबुद्दीन बिहार की जनता के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। हम उनके मिशन के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने देंगे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …