Breaking News

मिथिलांचल एजुकेशन फेयर का आयोजन। 9 मई को दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय सभागार में होगा आयोजन इस कार्यक्रम में कई गणमान्य होंगे उपस्थित

दरभंगा! मिथिलांचल एजुकेशन फेयर का आयोजन 9 मई को सुबह 10 बजे से संध्या 05 बजे तक कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में किया जाएगा। जिसमें दो दर्जन से अधिक यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के काउंसलर शामिल होंगे जो छात्रों को बेहतर करियर की जानकारी देंगे जिससे छात्र उच्च शिक्षा के लिए अपनी सहूलियत के अनुसार कॉलेज एवं युनिवर्सिटी को चुनकर उनकी पूरी जानकारी दरभंगा में ले सकेंगे और उस अधार पर विभिन्न यूनिवर्सिटी कॉलेज में नामांकन ले सकेंगे इन्हीं सभी सवालों को लेकर के दरभंगा शहर के होटल एपी पैलेस के सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें आयोजक माय एडमिशन लीड और आर सी एस एजुकेशन के द्वारा विस्तृत पजानकारी दी गई। विस्तृत जानकारी देते हुए माय एडमिशन के डायरेक्टर सजल यादव ने बताया कि मिथिलांचल में पहली बार एक छत के नीचे 15 राज्य से लगभग 25 से 30 यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज बच्चों के लिए मार्गदर्शन में उपस्थित रहेंगे। जहां मैट्रिक एवं इंटर पास छात्रों के लिए कैरियर चुनने का सुनहरा मौका मिलेगा। वही प्रिंस परवेज़ निदेशक RCS Education ने युनिवर्सिटी एवं कॉलेजों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। अंत में श्री यादव ने बताया कि उत्तर बिहार में पहली बार एजुकेशन मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित रहेंगे वही 100 छात्रों को लकी ड्रॉ के माध्यम से पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रेस वार्ता में पुरेंदर कुमार व्यवस्थापक होटल AP पैलेस, मो० इम्तियाज निदेशक RCS, मनोज कुमार प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन एवं अधिवक्ता शाहिद अतहर निदेशक मिथिला इंस्टीट्यूट ने भी संबोधित किया।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …