Breaking News

पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्षम साईकिलिथोन का आयोजन हुआ संपन्न

 


पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्षम साईकिलिथोन का आयोजन हुआ संपन्न

दरभंगा जिला साइकिलिंग संघ एवं इंडियन ऑयल के संयुक्त तत्वावधान मे पर्यावरण संरक्षण हेतु साईकिलिथोन रैली का आयोजन स्टेशन रोड लहेरियासराय, नियर आयुक्त आवास  से आदर्श मध्य विद्यालय होते हुए शनि मंदिर रास्ते शिक्षा विभाग स्थापना कार्यालय तक आयोजित किया गया।
साईकिलिथोन रैली का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि वरीय उप समाहर्ता सत्यम सहाय,(बि.प्र.से) एवं सम्मानित अतिथि वरीय उप समाहर्ता  संस्कार रंजन ,(बि.प्र.से)  ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर किया।  अतिथियों का स्वागत दरभंगा जिला साइकिलिंग संघ के सचिव श्याम कुमार झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव विनय कान्त ठाकुर ने किया।  इस अवसर पर इंडियन ऑयल मुजफ्फरपुर डिविजन के प्रबंधक पुरुषोत्तम चौधरी,मधुबनी सेल्स एरिया के प्रबंधक उमेश कुमार सिंह,दरंभगा सेल्स एरिया के सेल्स ऑफिसर दीपक कुमार,उद्घोषक पंकज कुमार, कुंदन कुमार,राजा पासवान, शशि यादव उपस्थित थे।

 

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …