राम सेवक भगत की हत्या दुःखद। मृतक के परिजन को 20 लाख रुपया और सरकारी नौकरी की मांग। माले

राम सेवक भगत की हत्या दुःखद।

मृतक के परिजन को 20 लाख रुपया और सरकारी नौकरी की मांग।

दरभंगा हनुमाननगर प्रखंड के गोढियारी पंचायत के संतनपुर वार्ड 4 निवासी राम सेवक भगत की पिछले दिनों पेड़ से बंधा हुआ लाश मिला है। जो स्पष्ट रूप से हत्या का प्रमाण है। आज भाकपा(माले) की चार सदस्यीय टीम संतनपुर गामव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात किये। टीम में राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, हनुमाननगर प्रखंड सचिव पप्पू पासवान, बहादुरपुर प्रखंड सचिव विनोद सिंह, जिला कमिटी सदस्य हरि पासवान शामिल थे। टीम की रिपोर्ट जारी करते हुए भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया कि राम सेवक भगत केलवा गाछी चौक पर पान की दुकान खोलकर अपना परिवार का भरण पोषण करते थे। लेकिन एकाएक उनका लाश पेड़ से बंधा हुआ मिला है।जो स्पष्ट प्रमाणित होता है कि किसी ने हत्या कर लाश को पेर से बांध दिया।

भाकपा(माले) टीम ने मृतक राम सेवक राम की हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की तथा मृतक के परिवार को 20 लाख रूपया और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

प्रिंस राज – भाकपा(माले)

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …