Breaking News

दरभंगा जीविका के विषयगत प्रबंधकों का स्थानांतरण। डीपीएम डा0 ऋचा गार्गी ने अंगवस्त्र व पाग पहना कर किया सम्मानित।

दरभंगा जीविका के विषयगत प्रबंधकों का स्थानांतरण।
डीपीएम डा0 ऋचा गार्गी ने अंगवस्त्र व पाग पहना कर किया सम्मानित।
सभी कर्मियों ने साझा किये खट्टे-मीठे अनुभव।
सभी ने किये बेहतर भविष्य की कामना।

दरभंगा जिला के रोजगा़र प्रबंधक विश्वजीत कुमार सुमन, सामुदायिक विŸा प्रबंधक विंध्य कुमार झा, सूक्ष्म विŸा प्रबंधक समीर कुमार, के स्थानांतरण व एसजेवाई युवा पेशेवर की कार्यकाल अवधि समाप्त होने पर, दरभंगा जीविका कर्मियों द्वारा अंग वस्त्र व पाग पहना कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। बता दें कि जीविका में बड़े पैमाने पर कर्मियों का स्थानांतरण किया जा रहा है। इसी के तहत विश्वजीत सुमन का तबादला मधुबनी, विंध्य झा का समस्तीपुर, व समीर कुमार का बक्सर हुआ है। इन सभी जीविका कर्मियों का कार्यकाल दरभंगा में काफी सराहनीय रहा है। इनके दिशानिर्देशों में दरभंगा जीविका ने सभी पैमानों पर बेहतरीन कार्य किया है। उपस्थित डीपीएम डा0 ऋचा गार्गी, सभी विषयगत प्रबंधक, युवा पेशेवर, लेखापाल, सामुदायिक समन्वयक व क्षेत्रीय समन्वयकों ने इन सभी के साथ कार्य करते हुए अपने खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा किया। अनुभव साझा करने के दरम्यान बहुत ही भावुकता का माहौल रहा। विश्वजीत सुमन ने कहा विगत 9 वर्षों से दरभंगा में कार्यरत हूं, यहां के कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत अच्छा है। विंध्य झा ने बताया कि विगत 6 वर्षों से कार्य करते हुए बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है यहां, दरभंगा छोड़ कर जाने का दुःख तो बहुत है लेकिन स्थांतरण भी नौकरी का अहम हिस्सा है, नयी जगह पर कुछ अधिक सीखने की अभिलाषा है। समीर कुमार ने कहा गृह जिला से बहुत दूर रहते हुए भी दरभंगा बहुत भाया, यहां मिथिला की संस्कृति बहुत पसंद आयी यहां की मीठी यादें हमेशा साथ रहेंगी। सभी कर्मियों ने इनके बेहतर भविष्य की कामना भी की। मौके पर विषयगत प्रबंधक राजा सागर, आशीष कुमार, संतोष कुमार, संतोष चैधरी, मुन्ना कुमार, कुमारी रश्मी, श्रेया शर्मा, मुस्कान गुप्ता युवा पेशेवर तृषा, शुभम, लवली, रजनीकांत सहित अन्य दर्जनों कर्मी मौजूद थे

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …