Breaking News

सीतामढ़ी बाल तस्करी के विरुद्ध बॉर्डर क्षेत्र में चलाया गया सघन जन जागरूकता अभियान

बाल तस्करी के विरुद्ध बॉर्डर क्षेत्र में चलाया गया सघन जन जागरूकता अभियान

बच्चे आसान लक्ष्य होते हैं जो अपने शिकार की तलाश में लगातार लगे मानव तस्कर शिकारियों के चंगुल में फंस जाते हैं।

बाल तस्करी से संबन्धित सूचना हेतु टोल फ्री नंबर 1098 व 1800 102 7222 का किया गया प्रचार प्रसार

सीतामढ़ी: एसएसबी 51 वी वाहिनी , बचपन बचाओ आंदोलन, प्रथम संस्था, चाइल्ड लाइन, प्रयास संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बेला थाना क्षेत्र के कंहवा बॉर्डर से सटे बेला बस स्टेंड, ऑटो स्टैंड, बेला स्टेंड, कांहवा बाजार में बाल तस्करी के विरुद्ध सघन जन जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बाल तस्करी जैसे घृणित अपराध व बाल तस्करी के रूप के बारे में लोगों को जागरूक कर सम्बंधित सूचना हेतु बचाव के उपाय को विस्तृत रूप से बताया गया। बाल बंधुआ मजदूरी,यौन शोषण, देहव्यापार, जबरन मजदूरी, जबरन शादी, घरेलू बेगार करवाना, गोद देना, भीख मंगवाना, अंगों का प्रत्यारोपण करवाना, मादक पदार्थों को एक स्थान से दूसरे स्थान भिजवाने के लिये महिलाओं तथा बच्चों की मानव तस्करी संगठित अपराध है और मानवाधिकार के हनन का सबसे घृणित नमूना है। ट्रैफिकिंग से बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता है एवं जनजागरूकता फैलाने का यह प्रयास काफी सराहनीय है। आभियान के दौरान लोगों को बाल तस्करी से संबन्धित सुचना हेतु बचपन बचाओ आंदोलन के टोल फ्री1800 102 7222 एवं चाइल्ड लाइन 1098 हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। आभियान में एसएसबी 51 वी वाहिनी के कंहवा मुख्यालय के प्रभारी तरसेन कुमार , बचपन बचपन आंदोलन के एसिस्टेंट प्रॉजेक्ट ऑफिसर मुकुंद कुमार चौधरी , चाइल्ड लाइन के वरिष्ठ एक्टिविस्ट बिपेंद्र ठाकुर , प्रयास के जिला समन्व्यक अब्दुल मालिक खान, प्रथम संस्था के परिहार प्रखंड समन्व्य विरेंद्र कुमार शामिल थे।

Check Also

• गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत श्यामा मंदिर तालाब घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित 

🔊 Listen to this • नौका के माध्यम से तालाब के कूड़ा-कचरा हटाकर जल स्रोतों …