Breaking News

पूर्व उप डाकपाल स्मृतिशेष सीताराम सहनी के 16 वा स्मृतिशेष की पुण्य तिथि साहित्यकार वरिष्ठ नागरिक डॉक्टर हीरा लाल सहनी की अध्यक्षता में मनाई गई।

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ,दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के तत्वाधान में शुभंकरपुर स्थित वार्ड 08 दरभंगा में निवास स्थान पर पूर्व ट्रेड यूनियन के नेता एवं पूर्व उपडाकपाल स्मृतिशेष सीताराम सहनी की 16 वा स्मृतिशेष की पुण्य तिथि साहित्यकार वरिष्ठ नागरिक डॉक्टर हीरा लाल सहनी जी की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभरंभ स्मृति शेष सीताराम सहनी की तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा आगत डाक सेवक ने पुष्प अर्पित किए । आगत अतिथियों का अभिनंदन प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राज किशोर सहनी ने किया । उन्होंने कहा कि स्मृति शेष पिता सीताराम सहनी का व्यक्तिव एवं कृतित्व महान था। उनके बताए मार्ग पर चल रहा हूं। सेवा ही मेरा संस्कार है। अध्यक्षीय भाषण में डॉक्टर सहनी ने कहा है कि सीताराम सहनी का नाम डाक सेवा के कर्म में अमर है। वे कर्तव्य निष्ठा समाजसेवी राष्टवादी चिंतक तथा कुशल नेता थे । उनका त्याग अनुकरण करनी चाहिए । हमे उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। श्रद्धा सुमन निवेदित करने वाले में सुनिल कुमार,अरुण कुमार राय,अगम प्रसाद,अखिलेश कुमार, शिव कुमार,मो0 फिरदौस समसी,अजय कुमार साह, राज नारायण प्रसाद चौरसिया, जीवछ प्रसाद सहनी, संजीव खट्टिक,मनीष कुमार, मुस्कान कुमारी आदि प्रमुख थे। धन्यवाद ज्ञापन मोहन झा ने किया।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …