Breaking News

पटना राष्ट्रीय लोक जनता दल ने बिहार की जनता को राज्य में एक सशक्त राजनैतिक विकल्प देने का वादा किया है।

एक सशक्त राजनैतिक विकल्प देगा रालोजद : ई. शंभूनाथ

पटना। राष्ट्रीय लोक जनता दल ने बिहार की जनता को राज्य में एक सशक्त राजनैतिक विकल्प देने का वादा किया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ई. शंभूनाथ सिन्हा ने कहा है कि बिहार राजनैतिक रूप से व्यापक बदलाव के मुहाने पर खड़ा है, ऐसे में राज्य की जनता के हित में रालोजद एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए तैयार है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने उस विरासत को बचाने का संकल्प लिया है, जिसमें हमारे हजारों-लाखों कार्यकर्ताओं ने अपने संघर्ष, समर्पण और बलिदान से समता पार्टी का निर्माण किया था। पार्टी इस संकल्प को पूरा करने में अपनी सारी शक्ति लगाएगी।

श्री सिन्हा ने कहा कि गठबंधन की राजनीति के इस दौर में पार्टी ने अपना विकल्प खुला रखा है एवं इस संबंध में किसी भी तरह के निर्णय का अधिकार राजगीर शिविर में सर्वसम्मति से उपेंद्र कुशवाहा को सौंप दिया गया है। निचले स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना अभी पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी के गठन के बाद इस दिशामें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश कुशवाहा प्रमुख साथियों के साथ लगातार विचार- विमर्श के बाद रणनीति को अंतिम रूप दे रहे हैं।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …