Breaking News

जन संवाद के तहत बाल श्रम पर अंकुश लगाने हेतु किया जा रहा जागरुक, नो टॉलरेंस जॉन बथनाहा प्रखंड जुन में होगा घोषित: श्रम अधीक्षक

जन संवाद के तहत बाल श्रम पर अंकुश लगाने हेतु किया जा रहा जागरुक, नो टॉलरेंस जॉन बथनाहा प्रखंड जुन में होगा घोषित: श्रम अधीक्षक

श्रम विभाग, बचपन बचाओ आंदोलन एवं प्रखंड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति के सहयोग से किए जा रहा बाल श्रम मुक्त प्रखंड बनाने हेतु अनूठी पहल* *अबतक तीन पंचायत में बाल श्रम पर अंकुश लगाने के लिए किया गया जन संवाद

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिला के बथनाहा प्रखंड को बाल श्रम मुक्त प्रखंड बनाने के लिए नो टॉलरेंस जॉन घोषित करने के लक्ष्य के तहत श्रम विभाग, बचपन बचाओ आंदोलन एवं प्रखंड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति के द्वारा संयुक्त रूप से बाल श्रम पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार एवं बीडीओ अजीत कुमार प्रसाद के निर्देशन में प्रखंड क्षेत्र के हरनाहिया पंचायत में बाल श्रम मुक्त बथनाहा निर्माण हेतु जन संवाद कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ बैठक कर बाल मजदुरी के खिलाफ सामूहिक प्रयास करने के लिए रणनीति बनी। जिसमें सभी लोगों ने अपनी सहमती प्रदान करते हुए कहा कि बाल मजदूरी मानवता पर कलंक है। बच्चो से बाल श्रम करवाना गैरकानूनी है बाल श्रम पर अंकुश लगाने हेतु हमसभी मिलजुल कर सामुहिक प्रयास करेगें ताकी बाल श्रम मुक्त बथनाहा प्रखंड की परिकल्पना साकार हो सके । इस अवसर पर महिला पर्वेक्षिका प्रतिभा लता, बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधी मुकुंद कुमार चौधरी, आंगनबाड़ी सेविका , किशनपुर गांव में गठित बाल समिति के सदस्य, वार्ड व पंचायत स्तरीय बाल सरंक्षण समिति के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

इस संबंध में श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि बथनाहा को नो टॉलरेंस जॉन घोषित करने के लिए श्रम विभाग , प्रखंड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति एवं बचपन बचाओ आंदोलन संयुक्त रूप से कार्य कर रही हैं। जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र में बाल श्रम के विरुद्ध एक मजबूत जमीन स्तर पर टीम तैयार हो रही है ताकी बथनाहा प्रखंड को इस बर्ष जुन महिने में नो टॉलरेंस जॉन घोषित किया जा सके। इसको लेकर प्रखंड क्षेत्र में जन जागरूकता के साथ साथ बच्चो से बाल मजदुरी करवाने वाले नियोजक को चिंहित किया जा रहा हैं बाल श्रम करवाने वाले के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जायेगी।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …