Breaking News

मिथिला की बेटी सोनी चौधरी को बिहार सम्मान मिलने से हर्ष

मिथिला की बेटी सोनी चौधरी को बिहार सम्मान मिलने से हर्ष

हिन्दी एवं मैथिली की प्रसिद्ध गायिका मिथिला की बेटी सोनी चौधरी को मिथिला के पारंपरिक लोकगीतों की बेहतर गायिकी के लिए मंगलवार की देर शाम बिहार सम्मान से सम्मानित किया गया। बिहार शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास परिषद, पटना के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी एवं प्रसिद्ध मगही गायक अरूण गौतम के हाथों प्रदान किया गया। बता दें कि
गायिका सोनी चौधरी शुभंकरपुर निवासी, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त हिन्दी विभागाध्यक्ष डा रमाकांत झा की पुत्री एवं नेहरा ग्रामवासी गौड़ीशंकर चौधरी की पुत्रवधु हैं। उन्हें यह सम्मान मिलने से इलाके में हर्ष का माहौल कायम है।
सम्मान मिलने के बाद सोनी चौधरी ने बताया कि मैथिली के पारंपरिक लोक गीतों की गायिकी के लिए इस सम्मान से सम्मानित होकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा कि उनके संस्कार में रची बसी मातृभाषा मैथिली और पारंपरिक लोकगीतों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति यह सम्मान उत्साह बढ़ाने का काम करेगा।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …