
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा इकाई के द्वारा प्रतिवर्ष गर्मी की छुट्टियों में आयोजित हो रहे निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु सर्जना निखार शिविर को लेकर छात्रा इकाई के द्वारा एम आर एम कॉलेज में प्रतिदिन सैकड़ों छात्राओं का पंजीयन किया जा रहा है।
प्रदेश सह मंत्री पूजा काश्यप ने बताया कि अभी तक कुल 250 से ऊपर छात्राओं का पंजीयन किया जा चुका है। प्रतिदिन विभिन्न महाविद्यालयों के सैकड़ों छात्राएं आकर इस शिविर में जानकारी लेकर अपना पंजीयन करवा रही है। इस शिविर में आयोजित विभिन्न कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं एवं समाज को निखारने का काम करेगी।
नगर सह मंत्री नीली रानी ने बताया कि अभाविप कॉलेज कैंपस में छात्रहित में संघर्षरत रहती है लेकिन इसके अलावा गर्मियों की छुट्टियों में रचनात्मक कार्य की दिशा में आयोजित हो रहे सर्जना निखार शिविर की चर्चा देश भर में होती है।
प्रतिभागी के रूप में शामिल सीएम साइंस कॉलेज की छात्रा अदिति ठाकुर कुमारी ने कहा की इस उम्र में हम सभी के अंदर कुछ नए सीखने की प्रवृति जोड़ो पर होती है ऐसे में इस शिविर के माध्यम से हम सभी छात्राओं का कौशल विकास होगा। गर्मियों की छुट्टियों का इससे बेहतर सदुपयोग कुछ हो ही नही सकता।
इस अवसर पर वैष्णवी कुमारी, अमृता कुमारी, राखी कुमारी, खुशबू कुमारी, नेहा कुमारी, निधि सहित सैकड़ों छात्राओं ने पंजीयन शिविर में भाग लिया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal