Breaking News

बिहार के शिल्पीकार है रामचंद्र प्रसाद सिंह –डॉ अशोक कुमार सिंह बिहार प्रदेश जनता दल यू द्वारा आयोजित बहादुरपुर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन

बिहार के शिल्पीकार है रामचंद्र प्रसाद सिंह –डॉ अशोक कुमार सिंह बिहार प्रदेश जनता दल यू द्वारा आयोजित बहादुरपुर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन

रिपोर्ट राजु सिंह अजित कुमार सिंह

में भाग लेने आ रहे मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह का मिथिलांचल की धरती एकमी चौक पर पाग चादर और पुष्पगुच्छ माला देकर भव्य स्वागत किया गया।
बिहार प्रदेश जनता दल यू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ कामेश्वर झा, बिहार प्रदेश छात्र जनता दल के उपाध्यक्ष शंकर कुमार सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डॉ कन्हैया कुमार ठाकुर, छात्र जदयू के विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष विकास कुमार साहू छात्र जदयू जिला अध्यक्ष कमलेश मंडल जिला उपाध्यक्ष फुल बाबू छात्र उपाध्यक्ष आशुतोष चौधरी के साथ बड़ी संख्या में शिक्षा प्रकोष्ठ और छात्र जदयू के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल प्रसिद्ध समाजवादी की धरती सिंनूवारा स्कूल के प्रांगण तक अगवानी किया।
बिहार प्रदेश जनता दल यू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह ने पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह स्वागत करते हुए कहा मिथिलांचल के बार बार दौरे से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह एवं जोश बढा है। आगामी विधानसभा चुनाव 2020 में बिहार के विकास में और सरकार द्वारा किए गए जनउपयोगी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में एक कुशल शिल्पी कार के रूप में जाने जाएंगे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …