ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के बीसीए सेमेस्टर प्रथम सत्र- 2022- 25 और बीबीए सेमेस्टर प्रथम सत्र 2022-25 का परीक्षा परिणाम घोषित
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के बीसीए सेमेस्टर प्रथम सत्र- 2022- 25 और बीबीए सेमेस्टर प्रथम का परीक्षा परिणाम घोषित। बीसीए सेमेस्टर प्रथम में कुल परीक्षार्थियों में 77% उत्तीर्ण, 23% प्रमोटेड है। और बीबीए सेमेस्टर प्रथम में कुल परीक्षार्थियों में 83% उत्तीर्ण और 17% प्रमोटेड है।
उत्तीर्णता प्राप्त करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रति कुलपति प्रोफेसर डोली सिन्हा तथा कुलसचिव प्रोफ़ेसर मुश्ताक अहमद ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इस कार्य को तत्परता से संपन्न कराने हेतु परीक्षा नियंत्रक डॉ आनन्द मोहन मिश्र एवं उप परीक्षा नियंत्रक (द्वितीय) डॉ मनोज कुमार तथा परीक्षा विभाग के सभी कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
उप परीक्षा नियंत्रक (द्वितीय) डॉ मनोज कुमार ने बताया कि छात्र अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.lnmu.ac.in के माध्यम से देख सकते हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal