Breaking News

श्रम विभाग सीतामढ़ी, बचपन बचाओ आंदोलन एवं प्रखंड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति की अनूठी पहल से बाल श्रम पर प्रखंड क्षेत्र में लगा अंकुश: श्रम अधीक्षक

सीतामढ़ी जिला का बथनाहा प्रखंड बना बाल श्रम मुक्त क्षेत्र

श्रम विभाग सीतामढ़ी, बचपन बचाओ आंदोलन एवं प्रखंड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति की अनूठी पहल से बाल श्रम पर प्रखंड क्षेत्र में लगा अंकुश: श्रम अधीक्षक

श्रम अधीक्षक ने बथनाहा प्रखंड क्षेत्र को नो टॉलरेंस जॉन किया घोषित

बच्चो से बाल श्रम ना करवाया जाय उसके लिए निरंतर प्रखंड क्षेत्र में चलाया जाएगा रोको टोको अभियान

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिला के बथनाहा प्रखंड क्षेत्र को बाल श्रम मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए निरंतर श्रम विभाग सीतामढ़ी, बचपन बचाओ आंदोलन एवं प्रखंड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति के द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही अनूठी पहल से बाल श्रम मुक्त बथनाहा प्रखंड क्षेत्र की परिकल्पना अब साकार हुईं हैं। वृहस्पतिवार को बथनाहा प्रखंड कार्यालय स्थित सभाकक्ष में श्रम विभाग , बचपन बचाओ आंदोलन एवं प्रखंड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में (बाल श्रम मुक्त क्षेत्र) नो टॉलरेंस जॉन की घोषणा कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का उदघाटन श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का मंच संचालन बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधि मुकुंद कुमार चौधरी ने किया।श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार ने घोषणा कार्यक्रम में बथनाहा प्रखंड क्षेत्र को बाल श्रम मुक्त क्षेत्र नो टॉलरेंस जॉन घोषित करते हुए कहा कि श्रम विभाग, बचपन बचाओ आंदोलन एवं प्रखंड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति हमसब मिलकर सामुहिक रूप से एक अच्छा प्रयास किए हैं ,प्रखंड के हरेक होटल, ढावा दुकान,प्रतिष्ठान, ईट भट्ठा आदि सबकी हमने जांच करवाई हैं। घोषणा के एक दिन पूर्व भी हमने जांच करवाया की कही ऐसा तो नहीं की किसी दुकान में बाल श्रमिक हो पुनः जांच कर एक दिन पूर्व तीन बच्चों को बाल श्रम से विमुक्त करवाया गया है। वर्तमान में प्रखंड क्षेत्र में कोई भी बाल श्रमिक नहीं कार्य करते हैं। इस लिए बथनाहा प्रखंड क्षेत्र को बाल श्रम मुक्त घोषित किया जाता है। भविष्य में भी निरंतर हमलोग प्रयास करेंगे की प्रखंड क्षेत्र में बाल श्रम ना हो । हमसभी लोग मिलकर रोको टोको अभियान निरंतर प्रखंड क्षेत्र में चलाएंगे और कही भी कोई भी बाल श्रमिक कार्य नहीं करेगा ऐसा हमलोग का प्रयास रहेगा। बीडीओ अजीत कुमार प्रसाद ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में बाल श्रम किसी भी बच्चें से ना करवाया जाय इसके लिए नियमित रूप से बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। साथ ही बचपन बचाओ आंदोलन से सहयोग से भी काफी अच्छा कार्य बाल श्रम उन्मूलन हेतु प्रखंड क्षेत्र में हो रहा हैं । बाल मजदूरी बच्चों को उनके बचपन उनके स्वास्थ्य और शिक्षा से वंचित करना बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है, उन्हें भी गरिमामयी जीवन जीने का अधिकार है। इसलिए प्रखंड क्षेत्र में किसी भी बच्चे से बाल श्रम ना करवाया जाए इसके लिए निरंतर रोको टोको अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में बथनाहा श्रम परवर्तन पदाधिकारी सुशांत कुमार, बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधि मुकुंद कुमार चौधरी,बाल समिति के सदस्य आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकरी सुशांत कुमार, आदित्य कुमार चौधरी, चंद्रनाथ राम,प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार, महीला पर्वेक्षिका प्रतीभा लाता , नेहा कुमारी, विभा सिंह, प्रयास संस्था के प्रतिनिधि अब्दुल मालिक खान, मुक्ति कारवां के मुकेश कुमार, शिवम कुमार, चन्दन चंद्रवंशी, शुभम राज सिंह,बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से गठित बाल समिति के सदस्य आदि कार्यक्रम में शामिल थे।

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …