Breaking News

Darbhanga 10 जून (शनिवार) को मॉडल कैरियर सेन्टर में किया जायेगा जॉब कैंप का आयोजन

10 जून (शनिवार) को मॉडल कैरियर सेन्टर में किया जायेगा जॉब कैंप का आयोजन


दरभंगा  नियोजन पदाधिकारी,अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया है कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेन्टर, दरभंगा के माध्यम से अवर प्रादेशिक नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेन्टर, दरभंगा में  नेहा इंटरप्राइजेज  द्वारा 10 जून 2023 (शनिवार) को 11:00 बजे पूर्वाह्न से 03:00 बजे अपराह्न तक जॉब कैंप का आयोजन किया जाना है।
उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा *CNC Operator/Quality Check* के कुल – 100 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार के बाद *केवल पुरूष* अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके लिए अभ्यर्थियों का 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई. (All Trade) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष निर्धारित किया गया है। नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को *गुजरात* में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थी उक्त जॉब कैम्प अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।  इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

 

Check Also

• गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत श्यामा मंदिर तालाब घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित 

🔊 Listen to this • नौका के माध्यम से तालाब के कूड़ा-कचरा हटाकर जल स्रोतों …