Breaking News

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव डॉ. अजय कुमार पंडित के बनने पर अभाविप दरभंगा के कार्यकर्त्ताओं द्वारा उनका स्वागत पाग,चादर एवं बुके देकर किया गया।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव डॉ. अजय कुमार पंडित के बनने पर अभाविप दरभंगा के कार्यकर्त्ताओं द्वारा उनका स्वागत पाग,चादर एवं बुके देकर किया गया।

प्रदेश सह मंत्री उत्सव परासर ने बताया की पिछले कुलसचिव का कार्यकाल मिथिला विवि के लिए काला साया बनकर आया था।इनके बनने से पहले मिथिला विवि पूरे बिहार में हरेक मामले में अव्वल था लेकिन वर्तमान कुलपति एवं पूर्व कुलसचिव मुश्ताक अहमद के कार्यकाल में मिथिला विवि का स्थिति दयनीय हो गया है।जब भी किसी प्रकार का रिजल्ट प्रकाशित होता है तो हजारों छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग कर दिया जाता है।एडमिट कार्ड के गड़बड़ी से लेकर सैकड़ो समस्या उतपन्न हो गई है।छात्र विवि के चक्कर लगाते लगते परेशान हो जाते हैं फिर भी उनका कोई अधिकारी सुनने वाला नही है।विभाग सह संयोजक राहुल सिंह ने बताया की विश्वविद्यालय में प्रत्येक दिन 200 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर से छात्र विवि में आते है अपने किसी न किसी कार्य को लेकर परन्तु उनके लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी नही है।नगर सह मंत्री वैष्णवी कुमारी ने बताई की दरभंगा में एकलौता महिला महाविद्यालय MRM है उसकी हालत भी खस्ता हाल है बिल्डिंग कब गिर जाए कोई नही जानता विश्वविद्यालय के लगभग महाविद्यालय में लड़कि तो लड़की लड़का के लिए भी साफ शौचालय तक कि व्यस्था नही है लेकिन कुलपति एवं पूर्व कुलसचिव मुश्ताक अहमद का इन सब बातों पर कोई ध्यान नही होता था उनका सिर्फ एसी केबिन में बैठकर पैसे किधर से उगाही करे उसी पर होता है।नगर सह मंत्री विकास झा ने बताया की सभी महाविद्यालय में अवैध रूप से पैसे का उगाही छात्रों से किया जाता है जिनकी जानकारी होने पर भी विवि और महाविद्यालय द्वारा आज तक कोई पाबंदी नही लगाया गया।
विश्वविद्यालय संगठन मंत्री दीपक कुमार मिश्र ने बताया कि वर्तमान कुलसचिव के आने से विवि में उम्मीद की किरण जागी है।उनसे उम्मीद ही नही पूर्णतः विश्वास है सभी अधिकरियों के साथ मिलकर विवि को सुचारू रूप से चलायेंगें और पुनः मिथिला विवि के गौरव को प्राप्त करायेगें। इस मौके पर पूर्व नगर मंत्री सूरज कुमार , नगर मंत्री अमित शुक्ला शशि भूषण यादव नीतीश मिश्रा वागिश कुमार , विकाश कुमार , पूर्व जिला संयोजक हरिओम कुमार , आदर्श कुमार

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …