Breaking News

बाल श्रम करवाने के लिए सीतामढ़ी से महाराष्ट्र तस्करी कर ले जाए जा रहे दो नाबालिक बच्चो को एसएसबी 51 वी बटालियन के जवानों ने करवाया मुक्त , आरोपी तस्कर हिरासत में

बाल श्रम करवाने के लिए सीतामढ़ी से महाराष्ट्र तस्करी कर ले जाए जा रहे दो नाबालिक बच्चो को एसएसबी 51 वी बटालियन के जवानों ने करवाया मुक्त , आरोपी तस्कर हिरासत में

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिला के बेला थाना क्षेत्र के एक गांव से बाल श्रम करवाने के लिए जबरन तस्करी कर महाराष्ट्र ले जाए जा रहे दो नाबालिक बच्चो को सोनवर्षा एसएसबी 51 वी बटालियन की टीम ने सोनवर्षा थाना क्षेत्र के दोस्तियां चौक से एसएसबी के निरीक्षक रमेश कुमार ग्वाला के निर्देशन में मुक्त करवाया है साथ ही बच्चो की तस्करी करने वाले एक तस्कर को भी एसएसबी ने पकड़ कर सोनवर्षा थाना को सौंपा हैं। दरसल बचपन बचाओ आंदोलन की टीम को बच्चो को बाल श्रम करवाने के लिए जबरन तस्करी किए जाने की सूचना बच्चें के पिता द्वारा दी गई थीं जिसके उपरांत बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधि मुकुंद कुमार चौधरी ने एसएसबी इंटेलिजेंश ब्रांच को सूचना देकर मौके पर पहुंचे। 51वीं बटालियन एसएसबी ने त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया. एसएसबी के जवानों ने सोनवर्षा थाना क्षेत्र के दोस्तियां चौक से तस्कर के चंगुल से दोनो बच्चो को सकुशल मुक्त कराया हैं। बच्चो को बाल श्रम के लिए तस्करी करने वाला आरोपी धर्मेंद्र कुमार बेला थाना क्षेत्र के जयनगर का रहने वाला है । वह बच्चें के पिता के बिना सहमति के जबरन बच्चों को छः हजार रूपए मासिक वेतन का प्रलोभन देकर बाल श्रम करवाने के लिए महराष्ट्र तस्करी कर ले जा रहा था। बच्चो के पिता अन्य राज्य में रहकर मज़दूरी करते है , माता का पहले देहांत हो गया है जिसका फायदा उठाकर दोनों बच्चो को जाल में फंसाकर तस्करी कर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था।

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …