तारामंडल में अपराह्न 02:00 बजे से चलने वाले 2D शो को किया गया 3D

दरभंगा – तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा आमजनों के लिए खुलते ही आम लोगों एवं स्कूली बच्चों में काफी उत्साह दिखा।
तारामंडल के प्रभारी पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आज तारामंडल में 04 शो चलाया गया, जिनमें लगभग 275 दर्शक/छात्रों ने शो का लुफ़्त उठाया।
उन्होंने बताया कि तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा में आमजन के द्वारा 02ः00 बजे अपराह्न में आयोजित शो को 2D के स्थान पर 3D संचालन हेतु अनुरोध किया जा रहा है एवं ऐसा देखा जा रहा है कि 2D की अपेक्षा 3D शो की पूरी टिकट बुक हो जा रही है। आम लोगों की मांग पर 02ः00 बजे अपराह्न में आयोजित शो को 2D के स्थान पर 3D कर दिया गया है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal