Breaking News

बाल श्रम मुक्त प्रखंड क्षेत्र बथनाहा में बाल श्रम करवाने वाले को रोकेंगे ,टोकेंगे ,बदलेंगे अभियान के तहत जागरूकता रथ बचपन बचाओ आंदोलन एवं श्रम संसाधन विभाग के ओर से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना। 

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस विशेष :

बाल श्रम मुक्त प्रखंड क्षेत्र बथनाहा में बाल श्रम करवाने वाले को रोकेंगे ,टोकेंगे ,बदलेंगे अभियान के तहत जागरूकता रथ बचपन बचाओ आंदोलन एवं श्रम संसाधन विभाग के ओर से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

बाल श्रम मुक्त बथनाहा प्रखंड क्षेत्र में बाल श्रम बच्चों से न करवाया जाए उसके लिए बाल श्रम करवाने वाले को रोकेंगे टोकेंगे बदलेंगे के तहत विशेष अभियान शुरु

सीतामढ़ी: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बचपन बचाओ आंदोलन एवं श्रम संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बाल श्रम मुक्त बथनाहा प्रखंड क्षेत्र में बाल श्रम करवाने वाले को रोकेंगे टोकेंगे बदलेंगे अनूठी अभियान की शुरुआत श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार के निर्देशन में की गई है। उक्त अभियान के तहत शान्ति नगर स्थित श्रम संसाधन विभाग के कार्यलय परिसर से बचपन बचाओ आंदोलन एवं श्रम संसाधन विभाग की ओर से रोकेंगे टोकेंगे बदलेंगे जन जागरूकता रथ को श्रम परवर्तन पदाधिकारी सुशांत कुमार, सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार, चन्द्र नाथ राम, स्वेता झा, आदित्य कुमार चौधरी बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधि मुकुंद कुमार चौधरी, बाल समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोगों के उपस्थिति
में हरी झंडी दिखाकर बथनाहा प्रखंड क्षेत्र में रवाना किया। अभियान का उदेस्य बाल श्रम मुक्त बथनाहा प्रखंड क्षेत्र में बाल श्रम के विरूद्ध जन जन को जागरुक करना है। अभियान के तहत पोस्टर के माध्यम से लोगों को बाल श्रम से होने वाले दुष्परिणामों को विस्तृत रूप में बताकर जागरुक किया जा रहा है। रोकेंगे टोकेंगे बदलेंगे अभियान को सफल बनाने हेतु जन जन तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा हैं की अगर कही भी बाल श्रम बच्चो से करवाएं जाते हुए देखते है तो उसकी सुचना संबंधित विभाग एवं बचपन बचाओ आंदोलन के टोल फ्री नम्बर 1800 102 7222 पर दे ताकी बथनाहा प्रखंड क्षेत्र के किसी भी दुकान , होटल , धावा आदि में बच्चो से बाल श्रम न करवाया जा सके। गौरतलब है कि नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थपित बचपन बचाओ आंदोलन के पहल पर प्रखंड के रुपौली एवं किशनपुर गांव के साथ बच्चो को बाल श्रम से मुक्त अन्य राज्य से करवाया गया था जिसके उपरांत संगठन के द्वारा बाल संरक्षण समिति के साथ मिलकर निरंतर प्रखंड क्षेत्र में अनूठी पहल की जा रही है।

Check Also

• गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत श्यामा मंदिर तालाब घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित 

🔊 Listen to this • नौका के माध्यम से तालाब के कूड़ा-कचरा हटाकर जल स्रोतों …