Breaking News

महागठबंधन दलों के आह्वान पर प्रखण्डों पर 15 जून को धरना की तैयारी पूरी भाजपा हटाओ देश बचाओ अभियान में गति हुई तेज

महागठबंधन दलों के आह्वान पर प्रखण्डों पर 15 जून को धरना की तैयारी पूरी

भाकपा माले ने प्रखंडो पर धरना में जिला से पर्यवेक्षक की सूची की जारी

भाजपा हटाओ देश बचाओ अभियान में गति हुई तेज

दरभंगा भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भाजपा के 9 साल के नाकामी के खिलाफ कल 15 जून को महागठबंधन दलों के द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन की तैयारी को लेकर माले नेता जगह-जगह बैठक कर रहे है। सभी प्रखंडों पर माले कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में जिला से नेताओ को पर्यवेक्षक के बतौर भेजा जाएगा। बहादुरपुर में आर के सहनी, हनुमाननगगर में जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, बहेड़ी में अभिषेक कुमार, जाले में अशोक पासवान, केवटी में नेयाज अहमद, बिरौल में संदीप चौधरी, मनीगाछी में शनिचरी देवी सिंघवारा में मयंक कुमार, सदर में भूषण मंडल, तारडीह में जमालुद्दीन, घनश्यामपुर किरतपुर में उमेष साह, अलीनगर में अबधेश सिंह, हायाघाट में प्रिंस राज, कुशेश्वर स्थान में लाल बहादुर सदा, गौराबौराम में मनोज यादव शामिल होंगे।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा के खिलाफ जमीनी स्तर से 15 जून को धरना प्रदर्शन के मध्यम से आंदोलन की संखनाद फुकी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल मे दरभंगा में कोई विकास का काम नही हुआ हैं सिर्फ नफरत की खेती बोने में लगी हुई हैं। एम्स, केंद्रीय विवि, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, ट्रेन सेवा सभी से वंचित है। जिसके खिलाफ गांव-गांव में माहौल बनना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रखंड पर महागठबंधन के कार्यकर्ता अपना अपना झंडा बैनर के साथ बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …