आत्मनिर्भरता महिलाओं की आत्मपुंजी है जिसकी बढ़ोतरी हेतु अभाविप निरंतर प्रयासरत है। – सुश्री चंद्रिमा अन्नी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दरभंगा द्वारा आयोजित निशुल्क प्रशिक्षण कैंप सर्जना निखार शिविर में प्रशिक्षण ले रहीं छात्राओं को योगाभ्यास करवाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा सदर अनुमंडलाधिकारी प्रशिक्षु आईएएस सुश्री चंद्रिमा अन्नी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की आज संपूर्ण विश्व नवम अंतराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है, एक साथ इस शिविर के माध्यम से सैकड़ों प्रतिभागी छात्राओं संग योगाभ्यास कर अपने बीते दिनों की याद ताजा हो गई। निश्चित ही इस तरह का शिविर आयोजित होने पर छात्राओं को वर्षो से आत्मनिर्भर बनाने का मंच देना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा की आत्मनिर्भरता महिलाओं की आत्मपुंजी है जिसको बढ़ाने का काम अभाविप निरंतर कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ रूपकला सिन्हा ने कहा कि मिथिला की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र की छात्राओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का विगत 16 वर्षो से सर्जना निखार शिविर का प्रयास सराहनीय है। छात्राओं का मजबूत होना हमारे समाज और हमारे देश की मजबूती का कारक है।
अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रविशंकर जी ने कहा की बढ़ते आधुनिकता के दौर में हर कोई दूसरे पर निर्भर होता है ऐसे में अपने देश की संस्कृति को विभिन्न तरहों की प्रशिक्षण के माध्यम से अक्षुण्ण बनाए रखने का सर्जना निखार शिविर का प्रयास देश भर में चर्चा का विषय बना रहता है। यहां विषय का प्रशिक्षण के साथ साथ अपनी संस्कृति को बनाए रखने की भी बात होती है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख राजा राम जी ने योगा के महत्व को समझाते हुए सभी छात्राओं को निरंतर ऐसे शिविर में सहभागिता की आवश्यकता है और इस कैंप से सीखकर आप अगर दूसरे को भी प्रेरणा देते है तब ही ऐसे शिविर के आयोजन की सार्थकता सिद्ध होती है।
योग के प्रशिक्षक आर बी ठाकुर ने कहा की योगा हमारे जीवन को आसान एवं सरल बनाती है। आज कल के मोबाइल के डिजिटल युग में हम मानसिक रूप से तनाव एवं बीमार हो रहे ऐसे में योगा ही एकमात्र विकल्प है जिसमे माध्यम से हम अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते है और अपने जीवन को संतुलित कर सकते है।
प्रदेश सह मंत्री उत्सव प्राशर ने कहा की पूरे जिला भर में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं ने इस महाविद्यालय परिसर में योगाभ्यास कर रिकॉर्ड कायम किया है और यह बाकी सभी छात्राओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी।
प्रांत छात्रा प्रमुख पूजा काश्यप ने छात्राओं की सहभागिता व जागरूकता को लेकर अभाविप के प्रयासों से सबको अवगत कराया तथा अपने अपने महाविद्यालयों में इस तरह के आयोजन में सहभागिता को लेकर चर्चा की।
आज के इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए परिषद गीत कार्यक्रम संयोजक रौशनी कुमारी, मंच संचालन छात्रा आस्था निगम ने तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर सह मंत्री वैष्णवी कुमारी ने किया।
वही इस कार्यक्रम व्यवस्था सहयोग में कार्यक्रम प्रमुख अमृता राय, विश्वविद्यालय संगठन मंत्री दीपक कुमार मिश्र, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिओम झा, विभाग सह संयोजक राहुल सिंह, नगर मंत्री अमित शुक्ला, कुमारी खुशी, अंबिका सोनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal