Breaking News

बचपन बचाओ आंदोलन को मिला सम्मान सीतामढी जिला के बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चो को है समर्पित: निदेशक

बिहार के सीतामढी जिला का पहला बाल श्रम मुक्त प्रखंड क्षेत्र एवं बाल श्रम उन्मूलन हेतु उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मनित ” श्री कैलाश सत्यार्थी ” द्वारा स्थपित “बचपन बचाओ आंदोलन” को श्रम संसाधन विभाग के द्वारा किया गया सम्मानित


सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढी ज़िला में पहला बाल श्रम मुक्त प्रखंड क्षेत्र सीतामढी जिला के बथनाहा प्रखंड को बनाने में श्रम संसाधन विभाग के साथ मिलकर अनूठी उत्कृष्ट पहल करने के लिए एवं बिहार राज्य में बाल श्रम मुक्ति एवं पुनर्वास में बेहतर कार्य हेतु सीतामढ़ी जिला का प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सीतामढ़ी जिला में श्रम संसाधन विभाग का सहयोग करने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मनित “श्री कैलाश सत्यार्थी ” द्वारा स्थपित “बचपन बचाओ आंदोलन” को जिला में प्रशंसनीय योगदान के लिए श्रम संसाधन विभाग सीतामढ़ी के श्रम अधीक्षक के द्वारा सम्मान स्वरूप प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया हैं। श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार के द्वारा श्रम परवर्तन पदाधिकारी चन्द्र नाथ राम, श्रम परवर्तन पदाधिकारी सुरेश कुमार,श्रम परवर्तन पदाधिकारी प्रदीप कुमार,श्रम परवर्तन पदाधिकारी आदित्य कुमार चौधरी के उपस्थिति में बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधि के रुप में सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी को सम्मान स्वरूप प्रशस्तिपत्र भेट की गई हैं ।

बचपन बचाओ आंदोलन को मिला सम्मान सीतामढी जिला के बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चो को है समर्पित: निदेशक
बचपन बचाओ आंदोलन को सम्मान मिलने पर बचपन बचाओ आंदोलन के केंद्रीय निदेशक मनीष शर्मा ने श्रम संसाधन विभाग सीतामढी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह सम्मान जिला के बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों को समर्पित किया है श्री शर्मा ने बताया कि बचपन बचाओ आंदोलन बाल श्रम पर पूर्णतः अकुंश लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और बाल श्रम मुक्त भारत बनाने की दिशा में केन्द्र एवं राज्य सरकार के साथ मिलकर 1980 से अपने लक्ष्य के तहत् कार्य कर रही हैं । सम्मान मिलने से सीतामढ़ी ज़िला में और भी बचपन बचाओ आंदोलन के बिहार टीम का दावित्व बढ़ा हैं हम सभी का प्रयास रहेगा की सीतामढ़ी ज़िला में किसी भी बच्चें से बाल श्रम न करवाया जा सके। वही निदेशक मनीष शर्मा ने श्रम अधीक्षक सीतामढी को बिहार राज्य में बाल श्रम उन्मूलन हेतु सीतामढी ज़िला का प्रथम स्थान आने पर बधाई दी हैं ।

*बाल श्रम मुक्त बथनाहा प्रखंड क्षेत्र में विशेष रोको टोको अभियान के तहत् जन जन को सामुहिक प्रयास कर किया जायेगा जागरूक: श्रम अधीक्षक*

श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार ने बचपन बचाओ आंदोलन को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए बाल श्रम उन्मूलन हेतू जन जागरुकता, रेस्क्यू, फोलोअप एवं बाल श्रम मुक्त क्षेत्र बथनाहा प्रखंड को बनाने में श्रम संसाधन विभाग के सहयोग के लिए बचपन बचाओ आंदोलन के निरंतर सहयोग की सराहना करते हुए बथनाहा प्रखंड क्षेत्र में बाल श्रम के विरूद्ध सामुहिक प्रयास कर विशेष रोको टोको अभियान के तहत जन जन को बाल श्रम के खिलाफ़ जागरुक कर रोको टोको अभियान को सफल बनाने पर बल दिया ताकि श्रम संसाधन विभाग, बाल संरक्षण समिति एवं बचपन बचाओ आंदोलन के संयुक्त प्रयास से बाल श्रम मुक्त प्रखंड क्षेत्र में निरंतर पहल , जागरुकता एवं सजगता बनी रहे।

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …