Breaking News

30 जून को बाबा नागार्जुन की जयंती, उनके पैतृक गाँव तरौनी में सरकारी समारोह के रूप में मनाया जाएगा

 

30 जून को बाबा नागार्जुन की जयंती, उनके पैतृक गाँव तरौनी में सरकारी समारोह के रूप में मनाया जाएगा

दरभंगा  वरीय उप समाहर्त्ता, जिला सामान्य प्रशाखा, दरभंगा श्रीमती टोनी कुमारी ने आदेश निर्गत करते हुए कहा कि संयुक्त सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार से प्राप्त पत्र के आलोक में बाबा नागार्जुन की जयंती उनके पैतृक गाँव, दरभंगा जिले तरौनी में सरकारी समारोह के रूप में 30 जून 2023 को मनाया जाना है।
उन्होंने कहा कि बाबा नागार्जुन की जयंती समारोह के आयोजन हेतु जिलाधिकारी, दरभंगा श्री राजीव रौशन द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेनीपुर को राशि आवंटित किया गया है।
साथ ही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि बाबा नागार्जुन की जयंती समारोह मनाये जाने हेतु 30 जून 2023 को तरौनी गाँव में समारोह स्थल पर आवश्यक तैयारी यथा – माल्यार्पण की व्यवस्था, साफ-सफाई, रंग-रोगन इत्यादि ससमय कराना सुनिश्चित करेंगे।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …