Breaking News

बढ़ते गैंगवार, सामूहिक हत्या, अपराध, कानून व्यवस्था में गिरावट चिंताजनक-माले *वघला में हुई पिटाई से महिला मौत में विशनपुर थाना की भूमिका का जांच हो – बैद्यनाथ

बढ़ते गैंगवार, सामूहिक हत्या, अपराध, कानून व्यवस्था में गिरावट चिंताजनक-माले

*वघला में हुई पिटाई से महिला मौत में विशनपुर थाना की भूमिका का जांच हो – बैद्यनाथ

दरभंगा  भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला में हो रहे लगातार गैंगवार, सामुहिक हत्या, अपराध की घटना में बृद्धि, कानून व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा कर दिया जो चिंता का विषय है। यह सोच फासीवाद का ही है। जिसमें कानून, संविधान का अवहेलना करने वाले लोगों को ही बल देता है। कानून को हाथ में लेने की इजाज़त नहीं मिलनी चाहिए और ऐसे लोगो के साथ पुलिस को सख्ती से पेश आना चाहिए। सभी हत्याकांड में स्थानीय थाना के भूमिका की जांच होनी चाहिए। चाहे वो शोभन, तरालाही या फिर निमेठी में हुई हत्या गैंगवार का ही परिणाम है। श्री यादव ने कहा पिछले दिनों जिला प्रशासन द्वारा शहर में भूमाफिया की लिस्ट बनाई गई थी जिसे राजनीतिक दबाब में जिला प्रशासन द्वारा दबा दिया गया था। माले नेता ने उक्त सूची को उजागर करते हुए करवाई की मांग की है।

श्री यादव ने हनुमाननगर प्रखंड के बघला गांव में विगत दिनों हुई दबंगो के पिटाई से हुई महिला के मौत में विधि सम्मत धाराओं के तहत सक्रियता से विशनपुर थाना की पुलिस ने काम नहीं किया है। इसकी जांचोपरांत तथ्य से उजागर हो जाएगा। पीड़िता के परिजनों के इंसाफ दिलाने की लड़ाई में हमारी पार्टी साथ है और बिहार सरकार को तत्काल पहल कर 20 लाख मुआवजा देने, दोषियों की गिरफ्तार करें व लेट लतीफी के दोषी पुलिस पर तत्काल कारवाई होना चाहिए।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …