Breaking News

बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से गठित बाल समिति के नेतृत्व में बाल श्रम मुक्त प्रखंड क्षेत्र बथनाहा में चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान

बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से गठित बाल समिति के नेतृत्व में बाल श्रम मुक्त प्रखंड क्षेत्र बथनाहा में चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान

चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ़ अभियान, हाथों में थमा रहे कलम*

सीतामढ़ी:नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) के ओर से सीतामढ़ी जिला के बथनाहा प्रखंड के किशनपुर गांव में गठित बाल समिति के सदस्यो के नेतृत्व में रविवार को बाल श्रम मुक्त प्रखंड क्षेत्र बथनाहा में चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ अभियान की शुरुआत किशनपुर गांव से की गई है अभियान के तहत् किशनपुर गांव के महादलित टोला में बाल समिति के सदस्यों ने घर घर जाकर लोगों को चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ जागरूक कर बच्चों के हाथ में कलम देकर अभिवावक को निरंतर विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बाल तस्करी से संबन्धित सूचना हेतु बचपन बचाओ आंदोलन के टोल फ्री हेल्पलाइन 1800 102 7222 नंबर की जानकारी दी गई। बाल समिति के सदस्यों ने कहा की किशनपुर गांव बाल शोषण पर अंकुश लगाने में जागरुकता के अलख जगाने का प्रमुख केन्द्र रहा हैं किशनपुर गांव से ही बाल श्रम मुक्त प्रखंड क्षेत्र की परिकल्पना कर संकल्प लिया गया था जो कि साकार हुआ और सीतामढ़ी जिला के गौरवशाली इतिहास में एक और उपलब्धि जुड़ा। अब गांव से कार्य के लिए बच्चो के पलायन को रोकने हेतु अभियान की शुरुआत की गई हैं ताकी कोई भी बच्चा अपने अधिकार से वंचित न हो सके। लोगों को चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ जागरूक करते हुए बताया गया की बाल तस्करी एक गंभीर अपराध है बच्चे आसान लक्ष्य होते हैं जो अपने शिकार की तलाश में लगातार लगे इन शिकारियों के चंगुल में फंस जाते हैं। पीड़ित बच्चे शोषण के गंभीर रूपों , जैसे शारीरिक, यौन और भावनात्मक हिंसा, दुर्व्यवहार, यातना और सदमा, जबरन और बंधुआ मजदूरी, जबरन विवाह और दासता आदि का सामना करते हैं। जरूरत है की बाल तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए हमसभी लोग मिलकर समुहिक रुप से प्रयास करे।

*बाल समिति के सदस्यों को किया गया सम्मानित*

बथनाहा प्रखंड के किशनपुर गांव में बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से गठित बाल समिति के सदस्यों को छात्र छात्राओं ने माला पहनाकर सम्मानित किया हैं विदित हो की गांव के विद्यालय में इस सत्र में बच्चो को पुस्तक नहीं मिली थीं जिसके लिए विद्यालय में पुस्तक उपलब्ध करवाने के लिए बाल समिति के सदस्यों ने बथनाहा बीडीओ अजीत कुमार प्रसाद को पत्र एवं वार्ता कर बच्चों को पुस्तक मुहैया करवाने की मांग की थी जिसके उपरांत बच्चो को पुस्तक प्राप्त हुआ है बाल समिति के सदस्यों ने बीडीओ के प्रति आभार प्रकट किया है। जिससे गांव के छात्रों में काफ़ी खुशी हैं बाल समिति को छात्रों की आवाज बुलंद करने के लिए बाल समिति के सदस्य राजन कुमार, रूपेश, रवि, चंदन , कल्लू, गोलू, अंकित, सोनाली, अन्नू कुमारी, मुस्कान, रिया,सुहानी को सम्मानित किया गया हैं।

Check Also

• गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत श्यामा मंदिर तालाब घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित 

🔊 Listen to this • नौका के माध्यम से तालाब के कूड़ा-कचरा हटाकर जल स्रोतों …