Breaking News

सीतामढ़ी जिला के बेला थाना क्षेत्र में नबालिक बालिका की शादी करवाना पड़ा मंहगा , केस दर्ज

सीतामढ़ी जिला के बेला थाना क्षेत्र में नबालिक बालिका की शादी करवाना पड़ा मंहगा , केस दर्ज

बचपन बचाओ आंदोलन की पहल पर जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस के द्वारा की गई करवाई*

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिला के परिहार प्रखंड अन्तर्गत बेला थाना क्षेत्र के मनपोर पंचायत के एक गांव में 17 वर्ष की नाबालिक बालिका का बाल विवाह मंगलवार की दोपहर को करवाए जाने की गुप्त सूचना नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) को बाल विवाह करवाए जानें सूचना प्राप्त हुई जिसके उपरांत बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक प्रोजेक्ट ऑफिसर मुकुंद कुमार चौधरी ने डीपीओ आईसीडीएस एवं पुलिस उपाधीक्षक सह नोडल विशेष किशोर पुलिस इकाई राकेश कुमार रंजन को ममाले की जानकारी देकर बाल विवाह रूकवाने का अनुरोध किया लेकिन तबतक बच्ची की शादी जबरन करवा दी गई थी। वही अनुमंडलीय पदाधिकारी सह बाल विवाह निषेध अधिकरी सदर अनुमंडल प्रशांत कुमार के निर्देष पर गांव में बाल विवाह रूकवाने के लिए अंचलाधिकारी परिहार प्रभात कुमार , बेला थाना अध्यक्ष चन्द्र भूषण सिंह , बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधि मुकंद कुमार चौधरी एवं बेला थाना की पुलिस पहुंची लेकिन जाने पर बच्ची की शादी 11,786 रूपए का मोहर देन एवं बंध पत्र बनवाकर करवा दी गई थी। जिसके उपरांत पुलिस ने लड़का के यहां से नाबालिक बच्ची को विमुक्त करवाया । मामले में नाबालिक की शादी करवाने वालो के विरूद्ध अंचलाधिकारी परिहार के आवेदन पर एफआईआर थाना में दर्ज़ करने की प्रक्रिया चल रही हैं। बचपन बचाओ आंदोलन के निदेशक मनीष शर्मा ने नाबालिग को बचाने एवं बाल विवाह करवाने वालो के खिलाफ करवाई में दिखाई इस तत्परता के लिए जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस की सराहना करते हुए कहा, “नाबालिगों के साथ जबरन विवाह जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस, प्रशासन के इस तरह के समन्वित प्रयासों से निश्चित रूप से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। बाल विवाह के खिलाफ कानूनों पर सख्ती से अमल करने की जरूरत है।”

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …