Breaking News

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के एम. बी. ए. सेमेस्टर चतुर्थ सत्र- 2020 – 22 का परीक्षा परिणाम घोषित

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के एम. बी. ए. सेमेस्टर चतुर्थ सत्र- 2020 – 22 का परीक्षा परिणाम घोषित

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के एम. बी.ए.सेमेस्टर चतुर्थ सत्र- 2020- 22 का परीक्षा परिणाम घोषित। कुल परीक्षार्थियों में 89.58% उत्तीर्ण, 02.08% प्रमोटेड, 08.34% पेंडिंग है।
उत्तीर्णता प्राप्त करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रति कुलपति प्रोफेसर डोली सिन्हा तथा कुलसचिव डॉ. अजय कुमार पंडित ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इस कार्य को तत्परता से संपन्न कराने हेतु परीक्षा नियंत्रक डॉ आनंद मोहन मिश्र, उप – परीक्षा नियंत्रक ( प्रौद्योगिकी एवं व्यवसायिक शिक्षा ) डॉ मनोज कुमार एवं उप- परीक्षा नियंत्रक डॉ ए पी गुप्ता (सामान्य शिक्षा) तथा परीक्षा विभाग के सभी कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
उप – परीक्षा नियंत्रक डॉ मनोज कुमार ने बताया कि छात्र अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.lnmu.ac.in के माध्यम से देख सकते हैं।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …