Breaking News

स्नातक प्रथम खंड के नामांकन तिथि मे विस्तार करने के लिए अभाविप ने सौंपा ज्ञापन…


स्नातक प्रथम खंड के नामांकन तिथि मे विस्तार करने के लिए अभाविप ने सौंपा ज्ञापन…

शोध प्रमुख वागीश झा के नेतृत्व में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति से ABVP का एक शिष्टमंडल मिला एवं स्नातक प्रथम खंड में एडमिशन का डेट बढ़ाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदेश सह मंत्री उत्सव परासर ने बताया की तेज बारिश होने के वजह से आम जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है,जगह-जगह जलजमाव हो गया है कई जगह आने जाने का रास्ता बंद हो चुका है इसके वजह से कई छात्र नामांकन लेने से वंचित रह गए है,उनको अगर कुछ समय मिले तब सभी छात्र आसानी से अपना नामांकन करा लेगें।
विभाग संयोजक विष्णु विज्ञान झा ने बताया की छात्रहित को ध्यान रखते हुए थोड़ा समय मिलना बेहद जरूरी है ताकि कोई भी छात्र नामांकन से वंचित नही रह पाए।कुलपति महोदय ने आश्वासन दिया कि जो छात्र आज तक नामांकन नही ले पाए हैं उन छात्रों को कुछ समय दिया जाएगा जिससे छात्र अपना एडमिशन ले पाएंगे। इस मौके पर विश्वविद्यालय संगठन मंत्री दीपक मिश्रा जी, प्रदेश सह मंत्री उत्सव परासर, विभाग संयोजक विष्णु विज्ञान झा, कार्यकारणी सदस्य नटवर झा एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …