Breaking News

एम आर एम कॉलेज इकाई के द्वारा स्नातक में नए नामांकन में छात्राओं के हित में आज दूसरे दिन May I Help You काउंटर लगाया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा की एम आर एम कॉलेज इकाई के द्वारा स्नातक में नए नामांकन में छात्राओं के हित में आज दूसरे दिन May I Help You काउंटर लगाया गया।

कॉलेज अध्यक्ष करीना कुमारी ने बताया की सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से नए नामांकन को आने वाली छात्राओं को उचित जानकारी ना होने से नामांकन में भागदौड़ करना पड़ता है इन्ही सब को देखते हुए आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कॉलेज इकाई द्वारा संबंधित सुविधा हेतु लगातार दूसरे दिन काउंटर के माध्यम से सैकड़ों छात्राओं को मदद किया गया।
कोषाध्यक्ष सिद्धि कुमारी ने बताया की हमलोगो के द्वारा नामांकन में सहयोग हेतु जरूरी चीजें जैसे स्टेपलर, गोंद, सादा कागजों व नामांकन से संबंधित जानकारी के माध्यम से छात्राओं को मदद उपलब्ध करवाई जा रही है।
इस अवसर पर सहयोग में कॉलेज एसएफडी प्रमुख प्रिया कुमारी, रिद्धि कुमारी, नंदनी कुमारी, महिमा कुमारी, कुमारी खुशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता सहयोग में उपस्थित रही

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …