Breaking News

रक्तदान के लिए रोटरी सम्राट ने निकाली प्रभात फेरी

रक्तदान के लिए रोटरी सम्राट ने निकाली प्रभात फेरी

रोटरी सम्राट के सदस्यों ने आज प्रातः मंगल तालाब परिसर में प्रभातफेरी निकालकर मार्निंग वाकरों और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। प्रभात फेरी के दौरान रोटरी सदस्यों ने मनोज कमलिया स्टेडियम तथा विभिन्न जिम में व्यायामरत युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कल कंगन घाट गंगा पथ पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
विदित है कि रोटरी पटना सिटी सम्राट की अगुआई में रविवार को सेलिब्रेशन हॉल, गोप गैरेज, हाजीगंज, पटना सिटी में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन रोटरी बिहार झारखंड के गवर्नर शिव प्रकाश बगड़िया करेंगे।
आज मंगल तालाब प्रभात फेरी के माध्यम से रक्तदान जागरूकता अभियान चलाने वाले रोटरी सदस्यों में अध्यक्ष मनोज कुमार, पाटलिपुत्र परिषद अध्यक्ष त्रिलोकी प्रसाद्र गोलवारा, सचिव अभिषेक पैट्रिक, राजेश कुमार, ओम जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद, सरोज कपूर, राजकिशोर जी, प्रमोद कुमार, कृष्ण कुमार आदि प्रमुख थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …