
शोभन में एम्स बनाओ, भाजपा भगाओ संविधान बचाओ मार्च का आयोजन।
शोभन में एम्स नही बना तो होगा जोरदार आंदोलन-धीरेंद्र
दरभंगा शोभन में एम्स बनाओ- भाजपा भगाओ संविधान बचाओ मार्च का आयोजन लहेरियासराय के पोलो मैदान से लहेरियासराय टावर तक विराट मार्च निकाला गया। मार्च में सैकड़ों लोग शामिल थे।
इस अवसर पर भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि भाजपा सरकार मिथिलांचल के साथ विश्वासघात कर रही है। बिहार सरकार द्वारा एम्स को जमीन दे दिया गया लेकिन केंद्र सरकार अरनगा लगा रही है। और एम्स बनने का काम रुका हुआ है।
श्री झा ने आवाहन किया की अगर तीन महीना के अंदर एम्स निर्माण का काम शुरू नही होता हैं तो भाकपा(माले) जन आंदोलन की शुरुआत करेगी। और एम्स निर्माण कार्य शूरू कराकर छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद- विधायक सिर्फ झूठ और छलावा की राजनीति कर रहे हैं। ऐसे भाजपा जनप्रतिनिधि को भी घेरा जायेगा।
इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal