Breaking News

भाजपा जिला द्वारा आयोजित बहादुरपुर पश्चमी मंडल के डरहार मे जिला मंत्री अमित झा के निवास स्थान पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष जीवछ ससनी के अध्यक्षता मे किया गया।

भाजपा जिला द्वारा आयोजित बहादुरपुर पश्चमी मंडल के डरहार मे जिला मंत्री अमित झा के निवास स्थान पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष जीवछ ससनी के अध्यक्षता मे किया गया।

रिपोर्ट राजु सिंह अजित कुमार सिंह

इस कार्यक्रम के तहत माननीय राज्यसभा सासंद प्रभात झा जी एँव दरभंगा के सासंद माननीय गोपाल जी ठाकुर ने जनसंघ काल से संगठन को खड़ा करने वाले रामबहादुर चौधरी एँव गुणानंद झा,श्यामानंद झा सहित सैकड़ों लोगों के बीच नागरिकता संशोधन कानून पर आधारित बुकलेट सौपा एँव सभी लोगों से प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी पोस्टकार्ड के माध्यम से धन्यवाद पत्र भेजने को कहा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सासंद सह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय प्रभात झा ने कहा की नागरिकता संशोधन कानून पर काँग्रेस सहित सम्पूर्ण विपक्ष जिस प्रकार देश के कुछ हिस्से मे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को गुमराह कर हिंसा करवाने का प्रयास कर रही है यह दुर्भाग्यपूर्ण है एँव इसकी जितनी निंदा की जाय कम होगी। काँग्रेस हमेशा से हिन्दू और मुसलमान मे भय उत्पन्न कर अपनी स्वार्थ की राजनीति करती रही है।उन्होंने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने 26 सितम्बर 1947 को कहा था की पाकिस्तान मे रहने वाले हिन्दू और सिख्ख हर नजरिये से भारत आ सकते है,अगर वे वहाँ निवास नही करना चाहते। उस स्थिति मे उन्हे नौकरी देना और उनके जीवन को सामान्य बनाना भारत सरकार का पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा की इस अधिनियम से देश के मुसलमान भाइयों को डरने की जरूरत नही है और न ही किसी को गुमराह होने की जरूरत है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दरभंगा के सासंद माननीय गोपाल जी ठाकुर ने कहा की हमारी सरकार मानती है कि जिसकी प्रताड़ना हुई है उन सबकी मदद सरकार को करनी चाहिए। इस देश के मुसलमान भाई यहाँ के नागरिक है और नागरिक रहेंगे, उन्हें कोई प्रताड़ित नही कर सकता। देश के माइनोरिटी खासकर मुस्लिम भाई को चिंता करने की कोई जरूरत नही है। काँग्रेस के द्वारा देश मे बहुत बड़ी भ्रांति फैलाई जा रही है कि यह अधिनियम देश के मुस्लिम के खिलाफ है जो की असत्य है।
कार्यक्रम का संचालन जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी एँव धन्यवाद ज्ञापन शक्ति केन्द्र प्रमुख गुड्डू चौधरी ने किया।
कार्यक्रम मे नगर विधायक संजय सरावगी,विधान पार्षद डाँ अर्जुन सहनी,पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव,बेगुसराय जिला प्रभारी रामकुमार झा,निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरि सहनी,किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डाँ मुरारी मोहन झा,महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मीना झा,सुजीत मल्लिक,ज्योति कृष्ण झा लवली,अमित झा,आदित्य नारायण चौधरी मन्ना,शिवजी यादव,उमेश चौधरी,राजेश रंजन,जिला मिडिया प्रभारी अमलेश झा,अभय झा,अशोक नायक,संजीव गुप्ता,रामउदित चौधरी,गुड्डू चौधरी सुरेन्द्र सिंह,ब्रह्मानंद यादव,कृष्ण मोहन चौधरी,श्यामानंद झा,धर्मशीला गुप्ता,मणिकांत मिश्र,संजय महतो,अनिल सिन्हा,कृष्ण भगवान झा,अजय मिश्र,बालेंदु झा,प्रेमकुमार मिश्र रिंकू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मुकुन्द चौधरी,जिला मिडिया प्रभारी,भाजपा,दरभंगा।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …