
भाकपा(माले) ने प्रो विनोद चौधरी को दिया श्रद्धांजलि।
मिथिलांचल ने एक अच्छे समाजसेवी बौद्धिक नेता को खो दिया धीरेंद्र
दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्व विद्यालय के पूर्व समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष सह पूर्व विधान परिषद सदस्य सह समाजसेवी डॉ विनोद कुमार चौधरी के निधन पर भाकपा(माले) ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है।
भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा, जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, इनौस राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव, आइसा के शोधार्थी संदीप कुमार उनके बलभद्रपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
वही दूसरी ओर माले नेताओं ने राजद महानगर अध्यक्ष व समाजवादी नेता रामाशंकर सहनी के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर धीरेंद्र झा ने कहा कि डॉ चौधरी एक अच्छे समाजसेवी शिक्षक व नेता थे। आज उनके निधन से मिथिलांचल को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि भाकपा(माले) से उनकी अच्छा रिश्ता था। श्री झा ने बताया कि समता पार्टी के दौर से उनके पिताजी से भाकपा(माले) का जो प्रगाढ़ रिश्ता बना था जिसे वो आज तक निभाते रहे।मिथिला के सामंती सामाजिक परिवेश में दो बेटियों के पिता विनोद जी ने बेटियों को ऊंची उड़ान दी जो सम्पूर्ण मिथिला के लिए अनुकरणीय रहेगा।इस मामले में उमा बाबू का परिवार मेरी नजर में हमेशा उच्च शिखर में रहेगा।
वही जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि राजद के महानगर अध्यक्ष रामाशंकर सहनी एक पुराने समाजवादी नेता थे। उन्होंने लगातार दरभंगा वासियों के लिए संघर्षरत रहे है। उनका निधन भी दरभंगा जिला के लिए अपूरणीय क्षति है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal