Breaking News

सीतामढ़ी जिला के बाल श्रम मुक्त प्रखंड में चलाया जा रहा रोको टोको अभियान ( ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सीतामढ़ी जिला के बाल श्रम मुक्त प्रखंड में चलाया जा रहा रोको टोको अभियान

सीतामढ़ी जिला का पहला बाल श्रम मुक्त प्रखंड बथनाहा में डीएम सीतामढ़ी के निर्देश के अलोक में बाल श्रम पर पूर्णतः अकुंश लगाने के लिए विशेष रोको टोको अभियान श्रम संसाधन विभाग, बचपन बचाओ आंदोलन एवं प्रखंड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति,बथनाहा के संयुक्त तत्वाधान में चलाया जा रहा हैं। अभियान के तहत श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बथनाहा सुशांत कुमार एवं बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक प्रोजेक्ट ऑफिसर मुकुंद कुमार चौधरी ने बथनाहा बाजार के सभी दुकान प्रतिष्ठान , होटल का निरक्षण कर बाल श्रम मुक्त प्रखंड में बाल श्रम न करवाने की अपील की। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुशांत कुमार ने उपस्थित संचालकों को संबोधित करते हुऐ कहा कि श्रम संसाधन विभाग, प्रखंड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति एवं बचपन बचाओ आंदोलन के संयुक्त प्रयास से बथनाहा प्रखंड को बाल श्रम मुक्त प्रखंड क्षेत्र बनाया गया है जिसकी घोषणा श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार के द्वारा की गई हैं। जिला का पहला बाल श्रम मुक्त प्रखंड बथनाहा को बनने से सीतामढ़ी जिला के गौरवशाली इतिहास में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। जरूरत हैं की बाल श्रम मुक्त प्रखंड बथनाहा में किसी भी बच्चें से बाल श्रम न करवाया जा सके इसके लिए हम सभी मिलकर सामुहिक रुप से प्रयास कर रोको टोको अभियान को सफल बनाए ताकि सभी बच्चों को उनका अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि रोको टोको अभियान प्रभावशाली रुप से निरंतर प्रखंड क्षेत्र में चलाया जाएगा , प्रखंड क्षेत्र में किसी भी बच्चें से बाल श्रम नहीं करवाने दीया जाएगा।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …