बासोपट्टी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता अपहृता एक महिला एवं एक बच्ची को पुलिस ने सहरसा से बरामद किया

बासोपट्टी थाना क्षेत्र के खौना पंचायत के एक गांव से अपहृता एक महिला सहित एक बारह वर्षीय बच्ची को पुलिस ने बरामद किया.इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने बारह वर्षीय बच्ची साधना कुमारी की खोजबीन कर बरामद कर लिया है.सहरसा थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी किया गया.बासोपट्टी पुलिस भी सहरसा पहुंची.बताते चले कि बासोपट्टी थाना क्षेत्र के खौना पंचायत के एक गांव निवासी आलोक कुमार चौधरी ने बासोपट्टी थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है.दर्ज प्राथमिकी में एक महिला के पीड़ित पति ने बताया है कि विगत 16 जुलाई को शाम करीब छह बजे में गांव के ही पड़ोसी की एक बारह वर्षीय बच्ची के साथ शौच के लिए घर के पीछे बगीचा गई थीं.काफी देर तक घर वापस नहीं आई.काफी खोजबीन करने लगा पाया.घर के समय निकलते समय सूट सलवार पहनी हुई थीं तथा बारह वर्षीय बच्ची उजला रंग का टॉप पहनी हुई थी.दर्ज प्राथमिकी में महिला के पति ने गांव के एक महिला पर पत्नी एवं गांव की एक बच्ची को बुरी नियत से बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है.पत्नी एवं बच्ची को कहीं छुपाकर रखने का रखने का आरोप लगाया.जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की जांच पड़ताल में जुट गई.पुलिस ने अपहरणकर्ता महिला को सहरसा जिले से पकड़ा.पुलिस ने अगवा महिला एवं एक बारह वर्षीय बच्ची को बरामद कर लिया.पुलिस ने गांव के ही एक महिला पिंकी देवी को न्यायिक हिरासत में भेजा है.इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि एक महिला एवं एक बच्ची को सहरसा से बरामद किया गया है.वहीं इस मामले में पुलिस ने एक महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal