Breaking News

कुशेश्वरस्थान विधानसभा के विभिन्न मुद्दे पर DM व SSP से मिले समाजसेवी त्रिभुवन कुमार

कुशेश्वरस्थान विधानसभा के विभिन्न मुद्दे पर जिलाधिकारी राजीव कुमार रोशन व वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार से मिले कु स्थान का बेटा समाजसेवी त्रिभुवन कुमार

समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने कहा कुशेश्वरस्थान की वर्तमान हालात व दशा दिशा पर दरभंगा जिला अधिकारी महोदय से मुलाकात किए और विभिन्न पंचायत के समस्याओं से भी रूबरू कराए ।जिलाधिकारी महोदय पूर्ण भरोसे के साथ साथ प्रबल इच्छा कुशेश्वरस्थान विधानसभा में विकास कार्य से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं को त्वरित ध्यान देते हुए संवंधित अधिकारी को निर्देशित किये हैं वही वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सर से प्रशासनिक महत्वपूर्ण बिंदु के साथ-साथ समाज के अंदर कुछ समस्याएं के अहम बिंदुओं पर भी वार्ता किए हैं साथ ही दरभंगा समस्तीपुर बॉर्डर ठिठर चौक पर पुलिस चौकी बनाने का मांग को पुनरावृति किए। वही मीडिया कोऑर्डिनेटर सुमित कुमार ने कहा जिलाधिकारी महोदय और एसएसपी महोदय जिस तरह से समस्याओं को सुनने का प्रयास किए और त्वरित संबंधित अधिकारी को कॉल कर अग्रेतर कार्यवाही हेतु निर्देशित दिए।यह स्पष्ट रूप से पारदर्शिता होता है कि त्रिभुवन कुमार के द्वारा उठाए 1-1 मुद्दा जनहित समाज हित छात्र एवं छात्राओं के हित में होता है और बखूबी जिलाधिकारी महोदय ने भी कहा कि आपकी हर गतिविधि को हम देखते रहते हैं उस वक्त हम सभी टीम को गर्व महसूस हुआ। टीम ऑफ त्रिभुवन कुमार को पूर्ण भरोसा है जनहित की तमाम मुद्दे को जिलाधिकारी महोदय एसएसपी महोदय गहराई लेते हुए हम सभी साथियों का मांग को प्राथमिकता देंगे।
दिलखुश कुमार सुमित कुमार संतोष कुमार सहित 5 सदस्यों टीम उपस्थित थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …