Breaking News

सीएम साइंस कॉलेज में मनी कारगिल विजय की 24वीं वर्षगांठ

सीएम साइंस कॉलेज में मनी कारगिल विजय की 24वीं वर्षगांठ

कारगिल विजय की 24वीं वर्षगांठ बुधवार को सीएम साइंस कॉलेज में कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाई गई। 8 बिहार बटालियन एनसीसी, 1/8 कंपनी एनसीसी सीएम साइंस कॉलेज एवं एनसीसी उड़ान के संयुक्त तत्वधान में महाविद्यालय के कामेश्वर भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी, 8 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अजय कुमार सिंह, एनसीसी उड़ान के जिला निर्देशक कैप्टन अनिल कुमार चौधरी एवं महाविद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ अभय सिंह ने मिलकर किया।
मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने कहा कि हालांकि उस समय हमारे पास अभी की तुलना में बहुत कम आधुनिक तकनीकी हथियार उपलब्ध होते थे। बावजूद इसके हमारे जवानों ने दुश्मन की गोली खाकर भी जीत हासिल कर दुनिया को बता दिया कि भारतीय सेना दुश्मन को मात दिए बगैर अपने कदम कभी पीछे नहीं करती। विशिष्ट अतिथि के रूप में 8 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अजय कुमार सिंह ने बताया कि उस समय हमारी भी पलटन लड़ाई में थी। जिसमें बहुत सारे सैनिक वीर गति को प्राप्त हो गए और बहुत सारे घायल भी हो गए थे। एनसीसी उड़ान के जिला निर्देशक कैप्टन अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि भारतीय सेना ने कारगिल लड़ाई में विजय हासिल कर यह साबित कर दिखाया कि इसकी क्षमता और वीरता की कोई तुलना नहीं कर सकता है। 1/8 कंपनी एनसीसी सीएम साइंस कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ अभय सिंह ने बताया कि भारतीय सेना का मूल मंत्र, एकता और अनुशासन इनकी सबसे बड़ी खासियत है। जो सिर्फ देश ही नहीं, विदेशों में भी चर्चा का विषय बनती है। मौके पर उपस्थित कारगिल की लड़ाई में भाग लेने वाले सैनिक हवलदार राज कुमार लिम्बु ने उस समय की दशा और दिशा का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने बताया उस समय हमारे दुश्मन ऊंचाई पर थे और हम नीचे से लड़ाई लड़ रहे थे। हमारे सैकड़ों सैनिक शहीद हो गए। सैकड़ों घायल भी हुए लेकिन भारतीय सेना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अनेक जवान को खोकर यह लड़ाई अपने मुकाम तक पहुंचने में सफल हुआ।
कार्यक्रम में गीत-संगीत और नुक्कड़–नाटक के माध्यम से कारगिल विजय के अमर वीर जवानों की गाथाओं को दर्शाया गया। इसमें विभिन्न स्कूल-काॅलेजों के कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में कैडेट्स ने वीर जवानों की याद में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होकर साइकिल जुलूस निकाल कर शहर को देशभक्ति के नारो से गूंजित किया। भारतीय सेना के जयघोष करती साइकिल रैली सीएम साइंस कॉलेज से निकलकर भगत सिंह चौक, टावर चौक, सुभाष चौक, और टाउन हॉल आदि जगहों का भ्रमण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी उड़ान के जिला संयोजक सुशील कुमार यादव, 1/8 कंपनी एनसीसी के अंडर ऑफिसर मनीष कुमार, 8 बटालियन के सूबेदार मेजर जसविंदर सिंह, शिक्षण प्रशिक्षु जेसीओ सुवेदार गगन राय, एनसीसी के सीनियर आकाश कुमार, विकास कुमार, राजा कुमार, सचिन कुमार, मो महफूज, अमरनाथ कुमार, प्रिंस कुमार, खुशबू कुमारी, नंदिनी कुमारी,निधि कुमारी आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …