Breaking News

बाल श्रम के खिलाफ बेलसंड प्रखंड में बड़ी करवाई, 6 बच्चों को बाल श्रम से करवाया गया मुक्त

बाल श्रम के खिलाफ बेलसंड प्रखंड में बड़ी करवाई, 6 बच्चों को बाल श्रम से करवाया गया मुक्त

सामुहिक प्रयास से बेलसंड को बाल श्रम मुक्त प्रखंड क्षेत्र बनाया जायेगा: सुरेश कुमार

सीतामढ़ी: डीएम सीतामढ़ी के निर्देश के अनुपालन एवं श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार के निर्देशन में बचपन बचाओ आंदोलन की सुचना पर बाल श्रम के खिलाफ बड़ी करवाई बेलसंड प्रखंड में करके छः बच्चों को बाल श्रम से विमुक्त करवाया गया है। नियोजक के विरूद्ध थाना में एफआईआर की प्रक्रिया की जा रही है बच्चो को बाल कल्याण समिति के आदेश से बाल गृह में आवशित करवाया गया है टीम ने कोठी चौक, बेलसंड मार्केट सहित प्रखंड क्षेत्र में करवाई करते हुए बच्चों को सफलतापूर्वक विमुक्त करवाया है। इस संदर्भ में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि बेलसंड प्रखंड को बाल श्रम मुक्त प्रखंड सामुहिक रूप से प्रयास कर बनाना है जिसके तहत प्रखंड क्षेत्र में बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा बाल श्रम करवाए जाते हुए चिंहित किया गया था जिसके उपरांत धावा दल के द्वारा यह करवाई की गई हैं साथ ही प्रखंड क्षेत्र में बाल श्रम पर पूर्णतः अकुंश लगाने के लिए निरंतर रोको टोको अभियान चलाया जाएगा ताकि बाल श्रम मुक्त प्रखंड क्षेत्र की परिकल्पना साकार हो सके। वही बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक प्रोजेक्ट ऑफिसर मुकंद कुमार चौधरी का मानना है की बाल श्रम नियोजक की दया नहीं सस्ती श्रम और शोषण की देन हैं। उक्त रेस्क्यू टीम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बेलसंड सुरेश कुमार,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी डुमरा चंद्र नाथ राम,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पुपरी , वरुण कुमार,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रूनीसैदपुर पंकज कुमार, बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक प्रोजेक्ट ऑफिसर मुकुंद कुमार चौधरी,प्रथम संस्था के प्रतिनिधि विरेंद्र कुमार , प्रयास संस्था के जिला समन्वयक अब्दुल मालिक खान, कर्पूरी ठाकुर संस्था के अजय कुमार शामिल थे।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …