Breaking News

03 अगस्त को नेहरू स्टेडियम में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का  होगा आयोजन

03 अगस्त को नेहरू स्टेडियम में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का  होगा आयोजन

दरभंगा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 का आयोजन नेहरू स्टेडियम(पोलो मैदान) लहेरियासराय, दरभंगा में 03 अगस्त 2023 को किया जाना है।
जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा श्री परिमल द्वारा बताया गया कि दरभंगा जिला से चयनित विजेता टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु दिनांक 05, 07 अगस्त 2023 तक (अंडर-17 बालक वर्ग) बांका, (अंडर-17 बालिका वर्ग) सिवान तथा (अंडर-14 बालक वर्ग) भागलपुर में भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है कि 62 वां सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल नेशनल प्रतियोगिता 2023 का आयोजन नई दिल्ली में दिनांक 19 सितंबर 2023 से 23 अक्टूबर 2023 अंडर-17 (बालक/ बालिका वर्ग) एवं बैंगलुरु कर्नाटका में 30 सितंबर 2023 से 10 अक्टूबर 2023 (अंडर-14 बालक वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।
गौरतलब है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी को अपने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, विद्यालय का परिचय पत्र एवं अंक पत्र लाना अनिवार्य है।

 

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …