लायंस क्लब ऑफ दरभंगा टाउन की तरफ से बरसात के मौसम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों के बीच छाता वितरण किया गया।

लायंस क्लब ऑफ दरभंगा टाउन ने आज बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए विभिन्न चौक चौराहों पर दरभंगा एवं लहेरीसराय शहर के अंतर्गत कार्यरत और जन सेवा में लगे हुए ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों के बीच छाता वितरण का कार्य करने का निर्णय किया। इसी क्रम में क्लब के सदस्यों ने दरभंगा के ट्रैफिक डीएसपी राज किशोर कुमार ,ट्रेफिक इंस्पेक्टर नील मनीष रंजन एवं ट्रैफिक विभाग के अन्य कई पदाधिकारियों के सहयोग से एवं उनके साथ जाकर बेंता चौक, लहेरिया सराय टावर, हजमा चौक , नाका 5, अस्पताल रोड होते हुए काफी बड़े क्षेत्र में कार्यरत ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों के बीच छाते का वितरण किया गया। छाता प्राप्त करने वाले सिपाहियों ने क्लब के सदस्यों को साधुवाद देते हुए कहा कि उन्हें इसकी बहुत जरूरत थी। इसके अभाव में पानी बरसने पर उन्हें चौराहे से हटकर सड़क के किनारे में शरण लेना पड़ता था। क्लब के कई सदस्यों ने क्लब के सचिव लायन, विशाल पंसारी एवं सह सचिव लायन अमरनाथ सिंह के नेतृत्व में ऐसे पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।
क्लब ने यह भी निर्णय किया है कि अभी लगातार कई दिनों तक ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों के साथ-साथ अन्य जरूरतमंद गरीब तबके के लोगों के बीच छाता वितरण का यह कार्य निरंतर चलता रहेगा ताकि वे बरसात में अपने जीवन यापन के सहारे से विमुख नहीं हो जाएं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal